{"_id":"5ef326c98ebc3e42d83484c3","slug":"monsoon-rain-hits-mainpuri-today-weather-forecast","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मैनपुरीः बारिश ने फीके किए गर्मी के तेवर, बादलों ने दिलाई लोगों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरीः बारिश ने फीके किए गर्मी के तेवर, बादलों ने दिलाई लोगों को राहत
Wed, 24 Jun 2020 03:48 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 24 Jun 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी में हुई बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मैनपुरी में बुधवार को मानसून सक्रिय हो गया। दोपहर बारिश हुई तो गर्मी के तेवर फीके पड़ गए और मौसम सुहावना हो गया। इससे लोगों ने भी राहत की सांस ली है। वहीं आसमान में छाए बादल अभी और बारिश की तरफ इशारा कर रहे हैं।
मैनपुरी में हुई मानसून की बारिश
- फोटो : अमर उजाला
जून की शुरुआत से ही गर्मी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। दिन और रात में भी गर्मी के कारण लोग पसीना-पसीना होने को मजबूर थे। हर किसी को बस बारिश का इंतजार था।
बारिश के बीच सड़कों से गुजरते वाहन
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में इस बार प्री मानसूनी बारिश न होने से जिले को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। मंगलवार को अचानक मौसम ने करवट बदल ली। हल्की बारिश से लोगों ने को गर्मी से छुटकारा मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के बाद भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को भी सुबह से आसमान में बादल छाए रहने से सूरज की तपिश का अहसास नहीं हुआ। वहीं दोपहर बाद शुरू हुई बारिश लगभग एक घंटे तक रुक-रुककर होती रही। हालांकि तापमान तो मंगलवार को बारिश के बाद ही 32 डिग्री पर आ गया था, लेकिन बुधवार को उमस से भी निजात मिली। बारिश के बाद लोगों के चेहरे खिल गए हैं। आसमान में छाए बादलों से आगे भी बारिश जारी रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
धान की फसल का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बारिश के बाद किसानों ने धान की रोपाई की तैयारी शुरू कर दी है। खेतों में बारिश के बाद अब जोताई कराई जा सकेगी। इसके साथ ही नर्सरी की प्रगति भी तेजी के साथ होगी। ऐसे में किसान अपने काम में जुट गए हैं। हालांकि धान की बेहतर फसल के लिए अभी और बारिश की जरूरत है।