Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंदिर में घुसकर मारी गोली: दिव्यांशी पर हमले से पहले राहुल ने देखी थी सैयारा फिल्म, इस बात से बौखला गया था

Sun, 27 Jul 2025 09:15 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: विकास कुमार Updated Sun, 27 Jul 2025 09:15 PM IST
सार

गिरफ्तारी के बाद आरोपी हंसता हुआ नजर आया। पुलिस की पूछताछ में बताया कि फिल्म सैयारा देखने के बाद उसने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
man shot three bullets a girl who gone to temple in Mainpuri
मुठभेड़ के बाद सिरफिरा आशिक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मैनपुरी स्थित मोहल्ला चौथियाना की रहने वाली दिव्यांशी राठौर ने सनकी राहुल दिवाकर की वजह से दो साल खौफ के साए में गुजारे। वर्ष 2022 में हुए हमले की घटना के बाद परिजनों उसे चाचा के पास दिल्ली भेज दिया। बाहर रहने की वजह से उसकी नियमित पढ़ाई भी छूट गई। इस समय वह प्राइवेट तौर पर बीएससी कर रही है। छह माह पहले ही वह घर लौटी थी, आरोपी फिर से पीछा करने लगा था।

Trending Videos
man shot three bullets a girl who gone to temple in Mainpuri
सिरफिरा हमलावर - फोटो : अमर उजाला

वारदात के तीन घंटे बाद हमलावर गिरफ्तार
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौथियाना में शनिवार को मंदिर में पूजा कर रही दिव्यांशी राठौर को तीन गोलियां मारने वाले आरोपी राहुल दिवाकर को पुलिस ने रविवार को जेल भेजा। उसे घटना के तीन घंटे बाद ही मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया था। वारदात में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद हुआ था। जेल भेजे जाने से पहले उस से पुलिस ने घटना को अंजाम देने के बारे में पूछताछ की। 

man shot three bullets a girl who gone to temple in Mainpuri
दिव्यांशी को किया गया रेफर - फोटो : अमर उजाला

2018 से एकतरफा प्यार करता था राहुल
आरोपी राहुल ने बताया कि वर्ष 2018 से दिव्यांशी के एकतरफा आकर्षण में था। उसकी बातचीत होती थी, 2022 में जब बातचीत बंद हो गई तो, उसने हमले की घटना को अंजाम दिया। समझौता हो गया, मगर दिव्यांशी के परिजन खौफ में आ गए और बेटी को चाचा के पास दिल्ली भेज दिया। बाहर जाने की वजह से दिव्यांशी को अपनी पढ़ाई भी छोड़नी पड़ गई थी। वह वर्तमान में प्राइवेट तौर पर बीएससी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
man shot three bullets a girl who gone to temple in Mainpuri
मंदिर का गर्भगृह - फोटो : अमर उजाला

दिव्यांशी की शादी की बात जान बौखला गया था राहुल
हमले की घटना को काफी समय बीतने के बाद करीब छह माह पहले ही दिव्यांशी घर लौटी थी। मगर, उसे अंदाजा भी नहीं था कि राहुल उसकी जान लेने का इरादा रखता है। वह नियमित रूप से मंदिर जाती थी। वहीं उसकी शादी की बातचीत के बारे में भी उसे पता लग गया था। इस बात से वह अधिक बौखला गया था। घटना के दो दिन पहले ही उसने दिव्यांशी की हत्या करने की योजना बना ली थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके पास तमंचा पहले से ही था। शनिवार को दिव्यांशी के मंदिर में जाते ही वह भी पीछे से गया और मंदिर के गर्भगृह के पट बंद कर गोलियां चला दीं। मरा हुआ समझ कर वह दरवाजा खोल कर वहां से भाग गया था।

विज्ञापन
man shot three bullets a girl who gone to temple in Mainpuri
दिव्यांशी का भाई - फोटो : अमर उजाला

वारदात से पहले देखी सैयारा फिल्म
गिरफ्तारी के बाद आरोपी हंसता हुआ नजर आया। पुलिस की पूछताछ में बताया कि फिल्म सैयारा देखने के बाद उसने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी राहुल दिवाकर की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की गई थीं। करीब 11:30 बजे करहल रोड पर नगला जुला के पास नाकाबंदी कर पुलिस ने आरोपी राहुल दिवाकर को घेर लिया। राहुल ने पुलिस पर फायरिंग की तो जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। इसमें उसके पैर में गोली लगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed