यूपी के मैनपुरी में एकतरफा आकर्षण में एक सिरफिरे ने शनिवार सुबह मोहल्ला चौथियाना के रानी मंदिर में पूजा कर रही बीएससी की छात्रा को तीन गोलियां मार दीं। गंभीर हालत में युवती को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक है। घायल युवती का नाम दिव्यांशी राठौर (21) है।
पुलिस ने वारदात के तीन घंटे में ही आरोपी राहुल दिवाकर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी हंसता हुआ नजर आया। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि फिल्म सैयारा देखने के बाद उसने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती के चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
2 of 9
मंदिर में छात्रा को मारी गोली, जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मोहल्ला चौथियाना स्थित रानी मंदिर में शिव परिवार स्थापित है। मंदिर से महज 50 मीटर दूर रहने वाली दिव्यांशी शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे पूजा करने गई थी। मंदिर के गर्भगृह में जब वह जलाभिषेक कर रही थी तो रानी मंदिर वाली गली में रहने वाला राहुल दिवाकर वहां पहुंचा।
3 of 9
गोली लगने से घायल छात्रा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी राहुल ने गर्भगृह का गेट बंद कर दिव्यांशी पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दीं। गोलियां लगने से दिव्यांशी घायल हो गई। एक गोली माथे को रगड़ती हुई निकल गई। वहीं दूसरी व तीसरी गोली कंधे व पेट में लगी।
4 of 9
इसी मंदिर में छात्रा को मारी गोली
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मंदिर में पहुंचे। दिव्यांशी का चचेरा भाई यश राठौर भी आ गया। उसने मंदिर की सीढ़ियों से भाग रहे आरोपी राहुल दिवाकर को देख लिया। आनन-फानन दिव्यांशी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
5 of 9
गोली लगने से घायल छात्रा, पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देर रात ऑपरेशन हुआ। कंधे से एक गोली निकाली गई है। सूचना पर एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह फोर्स और एफएसएल यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे।