फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोदीमय हुआ महोबा: 42 मिनट के भाषण में पीएम मोदी की दस बड़ी बातें, बोले महोबा की शान देशावरी पान

Fri, 19 Nov 2021 06:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 19 Nov 2021 06:09 PM IST
सार

पीएम नरेंद्र मोदी ने महोबा की जनता को संबोधित करते हुए कहा, हम बुंदेलखंड से पलायन को रोकने के लिए इस क्षेत्र को रोज़गार में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और यूपी डिफेंस कॉरिडोर इसका एक बहुत बड़ा सबूत है।

विज्ञापन
Ten big things of PM Modi in 42 minutes speech
महोबा में पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के महोबा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्जुन सहायक परियोजना समेत 3264.74 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण किया वहीं विपक्ष पर भी जमकर हमला किया। पीएम ने एक ओर बुंदेलखंड को विकास की सौगात दी वहीं बिना नाम लिए पूर्व की सरकारों पर निशाना साधा। तीन तालाक को खत्म करने के लिए महोबा को पीएम ने शुरुआत के लिए चुना था। आज उन्होंने कहा कि तीन तलाक खत्म हो चुका है। आल्हा ऊदल की वीर भूमि महोबा ऐसे कई फैसलों की साक्षी रही है। हम आपको महोबा में पीएम मोदी के भाषण की दस बड़ी बातें बता रहे हैं।


1- पीएम मोदी ने जन सभा को संबोधित करते हुए कहा महोबा के वासियों को हमाओ कोटि कोटि प्रणाम। महोबा की धरती पर आकर एक अलग ही अनुभूति होती है। गुलामी के उस दौर में भारत में नई चेतना जगाने वाले गुरुनानक देव जी का आज प्रकाश पर्व भी है। मैं देश और दुनिया के लोगों को गुरु पूरब की भी शुभकामनाएं देता हूं। आज ही भारत की वीर बेटी, बुंदेलखंड की शान, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती भी है।

 
Ten big things of PM Modi in 42 minutes speech
मोदीमय हुआ महोबा - फोटो : amar ujala
2- बीते 7 सालों में हम कैसे सरकार को दिल्ली के बंद कमरों से निकालकर देश के कोने-कोने में ले आए हैं, महोबा उसका साक्षात गवाह है। ये धरती ऐसी योजनाओं, ऐसे फैसलों की साक्षी रही है, जिन्होंने देश की गरीब माताओं-बहनों-बेटियों के जीवन में बड़े और सार्थक बदलाव किए हैं।

3- पुरानी सरकारों ने बुंदेलखंड को लूटा। 2017 में योगी सरकार आने के बाद अर्जुन सहायक परियोजना पर काम शुरु किया गया। अभी तक बुंदेलखंड ने सिर्फ लूटने वाली सरकारें देखी हैं पहली बार काम करने वाली सरकार देख रहे हैं।

Ten big things of PM Modi in 42 minutes speech
भीड़ देख पीएम बोले जो जहां है वहीं रहें - फोटो : amar ujala
4- समय के साथ यही क्षेत्र पानी की चुनौतियों और पलायन का केंद्र कैसे बन गया? क्यों इस क्षेत्र में लोग अपनी बेटी को ब्याहने से कतराने लगे, क्यों यहां की बेटियां पानी वाले क्षेत्र में शादी की कामना करने लगीं। इन सवालों के जवाब महोबा के लोग, बुंदेलखंड के लोग जानते हैं। बुंदेलखंड को लूटकर पहले की सरकार चलाने वालों ने अपने परिवार का भला किया। आपका परिवार बूंद-बूंद के लिए तरसता रहे, इससे उनको कोई सरोकार नहीं रहा।

5- दशकों तक बुंदेलखंड के लोगों ने लूटने वाली सरकारें देखीं हैं। पहली बार बुंदेलखंड के लोग, यहां के विकास के लिए काम करने वाली सरकार को देख रहे हैं। वो उत्तर प्रदेश को लूटकर नहीं थकते थे, हम काम करते-करते नहीं थकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ten big things of PM Modi in 42 minutes speech
महोबा में पीएम मोदी - फोटो : amar ujala
6- किसानों को हमेशा समस्याओं में उलझाए रखना ही कुछ राजनीतिक दलों का आधार रहा है। ये समस्याओं की राजनीति करते हैं और हम समाधान की राष्ट्रनीति करते हैं। केन-बेतवा लिंक का समाधान भी हमारी ही सरकार ने निकाला है, सभी पक्षों से संवाद करके रास्ता निकाला है।

7- परिवारवादियों की सरकारें किसानों को सिर्फ अभाव में रखना चाहती थीं। वो किसानों के नाम से घोषणाएं करते थे, लेकिन किसान तक पाई भी नहीं पहुंचती थी। जबकि पीएम किसान सम्मान निधि से हमने अब तक 1 लाख 62 हज़ार करोड़ रुपए सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजे हैं।

 
विज्ञापन
Ten big things of PM Modi in 42 minutes speech
पीएम के जाते समय मोदी मोदी के लगे नारे - फोटो : amar ujala
8- पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकारों ने केवल अपने परिवारों का भला किया, कर्मयोगियों की सरकार ने नल से जल दिया है। परिवारवादी सरकारों ने हमेशा सुविधाओं से लोगों को वंचित रखा। हमने आंगनवाड़ी तक जल पहुंचाया। गुजरात के कच्छ की हालत भी बुंदेलखंड जैसी ही थी। लोग वहां से पलायन कर रहे थे लेकिन मुझे सेवा का अवसर मिला तो कच्छ आजकल देश के सबसे तेजी से विकास करने वाले जिलों में एक है। मुझे पूरा भरोसा है कि बुंदेलखंड भी वैसा ही विकास अपना सकता है।

9- महोबा से ही हमने तीन तलाक खत्म करने का वादा किया था। इसे पूरा किया गया। बुंदेलखंड हमेशा से जल संरक्षण के लिए मशहूर रहा है। पानी को हमेशा प्राथमिकता देनी चाहिए। 3000 करोड़ से अधिक की लागत से बनी इस सिंचाई परियोजना से बुंदेलखंड के लाखों परिवारों को लाभ होगा। चार लाख से अधिक लोगों को पीने का शुद्ध पानी मिलेगा। पीढ़ियों से जिस पानी का इंतजार था वह इंतजार आज खत्म होने जा रहा है।

10- जब माफियाओं पर बुलडोजर चल रहा है तो कुछ लोग हाय तौबा मचा रहे हैं, लेकिन यह लोग कितना भी हाय तौबा मचायें यूपी और बुंदेलखंड के काम रुकने वाले नहीं हैं। इन लोगों ने बुंदेलखंड के साथ जैसा बर्ताव किया उसे लोग कभी भूल नहीं सकते। पहले की सरकार चलाने वालों ने ताल तलैया के नाम पर फीते तो बहुत काटे लेकिन यह नहीं बताया कि बिना भू-जल संरक्षण के नालों में ताल तलैया में पानी कैसे आएगा( पिछली सरकारों ने अपने परिवार के लिए तो सब कुछ किया लेकिन बुंदेलखंड को बूंद-बूंद के लिए तरसा दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed