फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: पत्नी की मार से परेशान हुआ पति, थाने पहुंचकर बोला- 'साहब घरवाली बहुत मारती है'

Sat, 23 Jul 2022 04:35 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sat, 23 Jul 2022 04:35 PM IST
विज्ञापन
husband reached police station due to beating of wife in Maharajganj
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

पत्नी पर अत्याचार नहीं, बल्कि पति भी अपनी पत्नी के शोषण और उत्पीड़न के आगे बेबश नजर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले अभी सिंदुरिया थाना क्षेत्र का एक मामला लोगों के बीच में चर्चा बना हुआ था। इसी बीच ऐसा ही एक और मामला निचलौल थाना क्षेत्र के एक गांव से सामने आ गया है। इस मामले में पत्नी के शोषण व उत्पीड़न का शिकार हुए पीड़ित पति शनिवार को थाने पहुंचकर पुलिस को अपनी पीड़ा बताते हुए न्याय की गुहार लगाई।



 

husband reached police station due to beating of wife in Maharajganj
UP Police - फोटो : iStock

संपूर्ण समाधान दिवस में यह वाक्या देख पुलिस कर्मियों से लेकर आम लोग हैरान हो गए। उधर, थाने में पहले से मासूम बच्चे और पिता के साथ आई पत्नी ने भी पति पर आरोप लगाए हैं।

husband reached police station due to beating of wife in Maharajganj
सांकेतिक फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

पीड़ित पति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी शादी पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है। पत्नी पिछले कई महीनों से मोबाइल से किसी अंजान व्यक्ति से बात करती है। विरोध करने पर पत्नी झगड़े और मारपीट पर उतारू हो जाती है। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी भी देती है। फिर भी दुख दर्द सहन कर पत्नी के साथ रिश्ता कायम रखा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
husband reached police station due to beating of wife in Maharajganj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बीते शुक्रवार देर शाम पत्नी ने अपने पिता के साथ मिलकर जूते और चप्पल से बेरहमी से पिटा था। उधर, पत्नी ने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि पति मामूली बात को लेकर मासूम बच्चों के साथ बार-बार घर से जबरन निकालकर भगा देता है। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू जाता है।

विज्ञापन
husband reached police station due to beating of wife in Maharajganj
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

इस संबंध में इंस्पेक्टर रामाज्ञा सिंह ने कहा कि मामले में पति-पत्नी की बातों को सुना गया है। उसके बाद दोनों को समझा बुझाकर घर भेज दिया गया है, ताकि दोनों आपसी सामंजस्य बनाकर रह सकें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed