फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: जंगल में लकड़ी बीनने गए युवक की गई जान, परिवार बोला- पुलिस ने इतना मारा कि हो गई मौत; देखें बवाल का Video

Tue, 07 Jan 2025 10:26 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, निघासन
संवाद न्यूज एजेंसी, निघासन Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 07 Jan 2025 10:26 AM IST
सार

Lakhimpur kheri: निजी गाड़ी में पुलिस शव अस्पताल में छोड़कर चली गई। पेड़ के नीचे पड़े शव को देखने के लिए कुछ देर बाद पढ़ुआ पुलिस पहुंची। आधे घंटे बाद मझगई प्रभारी निरीक्षक और बाद में निघासन प्रभारी निरीक्षक आए, शव वाहन लगाने के बाद जबरन गाड़ी मे उठा ले गए।

विज्ञापन
man dies in suspicious circumstances police charged with beating and assault in lakhimpur kheri
मृत रामचंद्र - फोटो : अमर उजाला

अपने तीन साथियों के साथ जंगल में लकड़ी बीनने गए एक युवक और उसके साथियों को मझगईं थाने के पुलिस वाले पकड़कर थाने ले गए। आरोप है कि वहां उसकी पिटाई से हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे अपनी गाड़ी से निघासन सीएचसी लाए। वहां उसे उतारने के बाद पुलिस वाले निकल गए। युवक को मृत पाया गया। उसके भाई ने पुलिस वालों पर पीटकर मारने का आरोप लगाया है।



man dies in suspicious circumstances police charged with beating and assault in lakhimpur kheri
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

भाई बोला- लड़की लेने गया था वो
मझगईं थाने के हुलासीपुरवा गांव के दिनेश ने बताया कि उसका 40 वर्षीय भाई रामचंद्र सोमवार शाम को अपने साथियों मोहन, सुरेश और मुनेश के साथ पास के लालबोझी जंगल में जलौनी लकड़ी बीनने गया था। तभी वहां मझगईं थाने के सिपाहियों के साथ एक एसआई और निघासन कोतवाली के कुछ पुलिसकर्मी पहुंचे। वे रामचंद्र और उसके एक साथियों को पकड़कर मझगईं थाने ले गए। वहां रामचंद्र को बुरी तरह मारा-पीटा। इससे उसकी हालत बहुत खराब हो जाने पर पुलिस वाले उसे अपनी गाड़ी पर लादकर निघासन सीएचसी लाए। यहां उसको उतारने के बाद पुलिस वाले चले गए। सीएचसी में चिकित्सकों ने जांच में रामचंद्र को मृत पाया। दिनेश ने पुलिसवालों पर रामचंद्र की पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उधर पुलिस सूत्रों के मुताबिक रामचंद्र जंगल में लकड़ी बीनने नहीं गया था। वह वहां अवैध शराब बना रहा था। इसकी सूचना पर मझगईं और निघासन कोतवाली के पुलिसकर्मी पहुंचे थे।

man dies in suspicious circumstances police charged with beating and assault in lakhimpur kheri
महिला को खींचता पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस पर महिलाओं से अभद्रता का आरोप
बताया जाता है कि रामचंद्र और उसके गांव के एक अन्य पक्ष अवैध शराब बनाने का काम करते थे। दूसरे पक्ष पर अवैध शराब बनाने के लिए कुछ दिन पहले गैंगस्टर एक्ट लगाया गया था। सात-आठ दिन पहले रामचंद्र पर भी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट लगाया था। शराब बनाने की सूचना पर पुलिसवाले जंगल पहुंचे थे। मृतक रामचंद्र दौलतापुर के पूर्व प्रधान हजारीलाल का भतीजा बताया गया है। सूचना पाकर मृतक के परिवार और गांव वाले सीएचसी पहुंच गए और वहां हंगामा करना शुरू कर दिया। रात करीब नौ बजे पढ़ुआ थाने की ढखेरवा पुलिस चौकी के इंचार्ज संदीप यादव सीएचसी पहुंचे। हालांकि वह वहां मौजूद ही रहे। इसके बाद फिर वहां पहुंचे मझगईं थाने और निघासन कोतवाली के पुलिसकर्मियों ने शव को जबरन पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोप है कि उन्होंने वहां मौजूद महिलाओं से भी अभद्रता की।

मामले में तीन-चार लोगों को जंगल से हिरासत में लिया गया था। शराब बनाने का आरोप है, किसी ने मारा पीटा नहीं है। -महेश चंद्र, प्रभारी निरीक्षक, मझगईं

विज्ञापन
विज्ञापन
man dies in suspicious circumstances police charged with beating and assault in lakhimpur kheri
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने मानवता को किया शर्मसार
एक बार फिर निघासन पुलिस ने मानवता को शर्मसार कर दिया। मझगई और निघासन पुलिस ने जबरन शव को उठाया। महिलाओं को पकड़कर खींचा और धक्का देकर दूसरी तरफ कर दिया। लोगों की संख्या अधिक नहीं थी इसलिए उन लोगों को पकड़ लिया और शव उठाकर गाड़ी में डाल दिया। 

विज्ञापन
man dies in suspicious circumstances police charged with beating and assault in lakhimpur kheri
पुलिस जबरन ले गई शव - फोटो : अमर उजाला

शव छोड़कर चली गई पुलिस
प्राइवेट गाड़ी में पुलिस शव अस्पताल में छोड़कर चली गई। पेड़ के नीचे पड़े शव को देखने के लिए कुछ देर बाद पढ़ुआ पुलिस पहुंची। आधे घंटे बाद मझगई प्रभारी निरीक्षक और बाद में निघासन प्रभारी निरीक्षक आए, शव वाहन लगाने के बाद जबरन गाड़ी मे उठा ले गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed