फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या हार सकते हैं अखिलेश के 'स्वामी': जानिए फाजिलनगर की जनता ने मौर्य को कितने फीसदी दिया 'प्रसाद'

Tue, 08 Mar 2022 04:52 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 08 Mar 2022 04:52 PM IST
सार

यूपी विधानसभा चुनाव के परिणाम से पहले जारी हुए एग्जिट पोल ने कई दिग्गजों की नींद उड़ा दी है। इन्हीं दिग्गजों में समाजवादी पार्टी के फाजिलनगर विधानसभा सीट से प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Swami Prasad Maurya May lose from Fazilnagar Swami gets 31 to 35 percent votes in exit poll
Swami Prasad Maurya - फोटो : अमर उजाला

यूपी विधानसभा चुनाव के परिणाम से पहले जारी हुए एग्जिट पोल ने कई दिग्गजों की नींद उड़ा दी है। इन्हीं दिग्गजों में समाजवादी पार्टी के फाजिलनगर विधानसभा सीट से प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य भी शामिल हैं। एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक स्वामी प्रसाद मौर्य अपनी सीट बचा पाएं, ऐसा लगता नहीं। टाइम्स नाउ-वीटो के एग्जिट पोल में स्वामी प्रसाद मौर्य चुनाव हारते हुए दिख रहे हैं। अनुमान कहता है कि सपा के स्वामी प्रसाद मौर्य को 31 से 35 फीसदी ही वोट मिलेंगे। उनके प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार कुशवाहा को 38 से 41 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं।



अगर एग्जिट पोल का अनुमान सटीक बैठता है तो स्वामी प्रसाद मौर्य की हार सपा के लिए खासकर अखिलेश यादव के लिए भी बड़ा झटका हो सकती है। स्वामी प्रसाद मौर्य का सियासी रसूख भी इस बार दांव पर है। क्योंकि भाजपा छोड़ने के बाद उन्होंने मंच पर एलान किया था कि वह समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव को यूपी की सत्ता तक पहुंचाएंगे। इस दावे के पीछे उनका तर्क है कि वह जिस पार्टी में जाते हैं उसी की सरकार बनती है।

Swami Prasad Maurya May lose from Fazilnagar Swami gets 31 to 35 percent votes in exit poll
औरैया पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

कुशीनगर जिले की फाजिलनगर विधानसभा सीट पर कुल 3,99,629 मतदाता हैं। वर्तमान में यहां भाजपा के गंगा सिंह कुशवाहा विधायक हैं। लेकिन इस बार हुए चुनाव में भाजपा ने गंगा सिंह के स्थान पर सुरेंद्र कुशवाहा पर भरोसा जताया है। 

Swami Prasad Maurya May lose from Fazilnagar Swami gets 31 to 35 percent votes in exit poll
स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

सुरेंद्र कुशवाहा ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य को कड़ी टक्कर दी है। वहीं इस सीट पर बसपा ने इलियास अंसारी और कांग्रेस ने मनोज सिंह पर भरोसा जताया है। इस सीट पर चनऊ और कुशवाहा बिरादरी के मतदाताओं की निर्णायक भूमिका रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Swami Prasad Maurya May lose from Fazilnagar Swami gets 31 to 35 percent votes in exit poll
स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

कहा जाता है कि जिसको इनका आशीर्वाद मिलता है वही क्षेत्र के लोगों का विधानसभा में प्रतिनिधि करता है। 2017 में भाजपा प्रत्याशी गंगा सिंह कुशवाहा ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को 41,922 मतों से मात दी थी। इस सीट बार साल 2007 में विश्वनाथ ने सपा को जीत दिलाई थी।

विज्ञापन
Swami Prasad Maurya May lose from Fazilnagar Swami gets 31 to 35 percent votes in exit poll
मतदान, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

तीन विधानसभा चुनावों का मतदान प्रतिशत

2022     56.08 फीसदी मतदान
2017     55.76 फीसदी मतदान
2012     55.13फीसदी मतदान
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed