फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kushinagar Incident: एक साथ 13 शव देख सिहर उठे लोग, सामने आई भयावह तस्वीरों से कांप गई रूह

Thu, 17 Feb 2022 09:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 17 Feb 2022 09:38 AM IST
विज्ञापन
Kushinagar Well Incident 13 Women Died Slab Broken During Haldi Ceremony Of Matrimonial Program
kushinagar big incident - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में बुधवार की रात को दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे से शादी वाले घर में मातम पसर गया। हर तरफ चीख-पुकार मची थी। दरअसल, जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना इलाके के नौरंगिया गांव में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान बुधवार देर रात हुए हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। रस्म के दौरान कुएं का स्लैब टूटने से यह हादसा हुआ। मरने वालों में महिलाएं, किशोरी और बच्चियां शामिल हैं। एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुएं  में और लोगों के होने की आशंका पर देर रात तक बचाव कार्य चलता रहा। जानकारी के मुताबिक, बुधवार की रात हल्दी के मटकोड़ की रस्म के दौरान अचानक कुएं का स्लैब टूट गया और  25 से अधिक महिलाएं, युवतियां व बच्चे भरभराकर कुएं में गिर गए। मृतकों में से दो की पहचान नहीं हो सकी है। घटना के बाद गांव में मातम छा गया।
Kushinagar Well Incident 13 Women Died Slab Broken During Haldi Ceremony Of Matrimonial Program
जांच करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस आई और आसपास के लोगों के साथ मिलकर सबको कुएं से निकाला। गांव से जिला अस्पताल तक हाहाकार मचा रहा।
Kushinagar Well Incident 13 Women Died Slab Broken During Haldi Ceremony Of Matrimonial Program
kushinagar big incident - फोटो : अमर उजाला
कमिश्नर, डीआईजी, डीएम, एसपी ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य की जानकारी ली। साथ ही पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kushinagar Well Incident 13 Women Died Slab Broken During Haldi Ceremony Of Matrimonial Program
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, नौरंगिया गांव के स्कूल टोला निवासी परमेश्वर कुशवाहा के बेटे अमित कुशवाहा के विवाह से पहले बुधवार देर रात हल्दी की रस्म अदा की जा रही थी।
विज्ञापन
Kushinagar Well Incident 13 Women Died Slab Broken During Haldi Ceremony Of Matrimonial Program
kushinagar big incident - फोटो : अमर उजाला
घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित कुएं के सामने मटकोड़ (विवाह के पहले की रस्म) का कार्यक्रम चल रहा था। जिस कुएं के पास कार्यक्रम चल रहा था, उसे आरसीसी स्लैब बनाकर बंद किया गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed