फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kushinagar Incident: हादसे के डर से 10 साल पहले पाट दिया गया था कुआं, अब स्लैब ढहने पर मौत ने किया तांडव

Thu, 17 Feb 2022 09:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 17 Feb 2022 09:37 AM IST
विज्ञापन
Kushinagar Well Incident Slabs were laid on the well about 10 years ago
Kushinagar Incident - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में बुधवार की रात में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। हादसे के बाद शादी समारोह की खुशियों में मातम पसर गया। हर तरफ चीख-पुकार मची थी। अफरातफरी मची थी। अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, मृतकों में महिलाएं और बच्चियां शामिल हैं। कई लोग घायल भी हुए हैं। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। नेबुआ नौरंगिया थाना इलाके के नौरंगिया गांव में वैवाहिक कार्यक्रम में रस्म के दौरान कुएं का स्लैब टूटने से यह दर्दनाक हादसा हुआ। बुधवार की रात हल्दी के मटकोड़ की रस्म चल रही थी। इस दौरान एक कुएं पर महिलाए और बच्चियां कुएं पर खड़ी हो गईं, अचानक कुएं का स्लैब टूट गया और  25 से अधिक महिलाएं, युवतियां व बच्चे भरभराकर कुएं में गिर गए। घटना के बाद गांव में मातम छा गया। शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस आई और आसपास के लोगों के साथ मिलकर सबको कुएं से निकाला। गांव से जिला अस्पताल तक हाहाकार मचा रहा।
Kushinagar Well Incident Slabs were laid on the well about 10 years ago
इसी कुएं में गिरने से हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, नौरंगिया गांव के स्कूल टोला निवासी परमेश्वर कुशवाहा के बेटे अमित कुशवाहा के विवाह से पहले बुधवार देर रात हल्दी की रस्म अदा की जा रही थी। घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित कुएं के सामने मटकोड़ (विवाह के पहले की रस्म) का कार्यक्रम चल रहा था। 

 
Kushinagar Well Incident Slabs were laid on the well about 10 years ago
kushinagar big incident - फोटो : अमर उजाला
जिस कुएं के पास कार्यक्रम चल रहा था, उसे आरसीसी स्लैब बनाकर बंद किया गया था। रस्म के दौरान बड़ी संख्या में महिला, युवती व बच्चियां कुएं पर बने स्लैब पर जाकर खड़े हो गए। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kushinagar Well Incident Slabs were laid on the well about 10 years ago
kushinagar big incident - फोटो : अमर उजाला
स्लैब अचानक टूट गया और उसपर खड़ी महिला, युवतियां व बच्चियां कुएं में समा गईं। कुआं काफी गहरा है। पानी भी भरा था। इस घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। 


 
विज्ञापन
Kushinagar Well Incident Slabs were laid on the well about 10 years ago
kushinagar big incident - फोटो : अमर उजाला
आसपास के लोगों ने राहत-बचाव शुरू किया, लेकिन अंधेरा होने की वजह से कोई खास सफलता नहीं मिल सकी। इस बीच किसी व्यक्ति ने घटना की सूचना पुलिस को दी। दल-बल के साथ आए पुलिसकर्मियों ने राहत-बचाव कार्य तेज किया। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed