फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौशाम्बीः बीवी-बेटी की हत्या के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 05 Oct 2019 08:56 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Oct 2019 08:56 PM IST
विज्ञापन
Kaushambi: A young man hanged after killing his wife and daughter
kaushambi news - फोटो : कौशाम्बी
नगर कोतवाली इलाके के टेनशाहआलमाबाद गांव में शुक्रवार रात एक युवक ने बीवी और दुधमुंही बेटी की हत्या के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। सनसनीखेज वारदात की कोई ठोस वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस इसे शराब के नशे से जोड़कर देख रही है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। 


टेनशाहआलमाबाद (गोपालपुर) निवासी बाबूलाल किसानी और मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता है। शुक्रवार शाम वह पत्नी सुशीला देवी के साथ वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने अपनी ससुराल लोधौर चला गया था। घर पर बड़ा बेटा बंशीलाल (25), बहू आशा (22), आठ माह की नातिन लक्ष्मी व चार अन्य छोटे बेटे थे। पेशे से मजदूरी करने वाला बंशीलाल रात को पत्नी आशा और बेटी लक्ष्मी के साथ अपने कमरे में सो गया। जबकि उसके चारों भाई बाहर छपरे के नीचे सो गए। सुबह बंशीलाल काफी देर तक नहीं उठा तो परिजन परेशान हो गए। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुलने पर परिवार वाले सीढ़ी के जरिए दीवार फांदकर कमरे में दाखिल हुए।

वहां आशा का शव बेड पर पड़ा था। उसका गला साड़ी से कसा हुआ था। जबकि दुधमुंही लक्ष्मी व बंशीलाल की लाश आसपास ही साड़ी के सहारे धन्नी पर फांसी के फंदे से लटक रही थी। घटना की सूचना मिलते ही एसपी प्रदीप गुप्ता, सीओ सिटी एसएन पाठक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। एसपी ने बताया कि बंशीलाल शराब के नशे का आदी था। संभवत: नशे की हालत में विवाद के बाद उसने साड़ी से गला घोटकर पहले पत्नी की हत्या की होगी। फिर बेटी को फंदे पर लटकाने के बाद खुद भी लटक गया होगा। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से परिवार वालों की रो-रोकर हालत खराब है। 

इनका कहना है
युवक ने बीवी-बेटी की हत्या के बाद फांसी लगाकर जान दी है। प्राथमिक जांच में नशे की बदौलत वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है। परिवार वाले किसी पर कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। मृतका के मायके वाले भी इल्जाम नहीं लगा रहे हैं। 
प्रदीप गुप्ता-एसपी
Kaushambi: A young man hanged after killing his wife and daughter
kaushambi news - फोटो : कौशाम्बी
घटना से लोग स्तब्ध हैं।
Kaushambi: A young man hanged after killing his wife and daughter
kaushambi news - फोटो : कौशाम्बी
 आशा की फाइल फोटो 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kaushambi: A young man hanged after killing his wife and daughter
kaushambi news - फोटो : कौशाम्बी
बंशीलाल की फाइल फोटो 
विज्ञापन
Kaushambi: A young man hanged after killing his wife and daughter
kaushambi news - फोटो : कौशाम्बी
इसी सीढ़ी के सहारे घटनास्थल पर पहुंचा गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed