फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर अपराधी की गोलीमार कर हत्या, दो संप्रदायों का मामला, फोर्स तैनात

Sat, 19 Jun 2021 07:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 19 Jun 2021 07:55 PM IST
विज्ञापन
Zillabadar Criminal shot dead in money dispute
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के जालौन रुपये लेनदेन के विवाद में जिला बदर अपराधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली अपराधी के सिर पर लगी थी। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए कानपुर नगर के रीजेंसी अस्पताल रेफर किया गया। जहां शनिवार दोपहर उसकी मौत हो गई। मामला दो संप्रदायों का होने के कारण पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। सूचना पाकर एसपी भी मौके पर पहुंच गए। एसपी डॉ यशवीर सिंह ने बताया कि जिस युवक पर हत्या का आरोप है, उसके एक साथी को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रापटगंज निवासी नौशाद बरकाती (30) की रावतान मोहल्ला निवासी जितेंद्र कुमार के साथ दोस्ती थी। कुछ समय पहले उनके बीच 23 हजार रुपये का लेनदेन हुआ था। इसको लेकर दोनों के बीच अनबन चल रही थी। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे जितेंद्र की नौशाद से मोबाइल पर रुपये के लेन देन को लेकर बहस हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात करीब साढ़े 10 बजे एक युवक नौशाद के घर आया और कहा कि जितेंद्र बुला रहे हैं।
Zillabadar Criminal shot dead in money dispute
घटना के बाद लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
इसके बाद बाद नौशाद उक्त युवक के साथ कोतवाली से लगभग 700 मीटर दूरी पर स्थित गल्ला मंडी के सामने  पहुंच गया। पीछे से मोहल्ले के ही कुछ युवक और भी पहुंच गए। मौके पर 13 युवक एकत्रित हो गए। दोनों पक्षों के बीच वाद विवाद और गालीगलौज होने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक झगड़े के बीच जितेंद्र पक्ष के एक युवक ने तमंचे से 6 राउंड फायरिंग भी की। इसी बीच जितेंद्र ने नौशाद के सिर में तमंचे से गोली मार दी। जितेंद्र समेत अन्य सभी युवक मौके से भाग गए। सूचना मिलते ही नौशाद का सबसे छोटा भाई शहबाज व उसके साथी घटनास्थल पर पहुंचे और उसे सीएचसी पहुंचाया।

 
Zillabadar Criminal shot dead in money dispute
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
करीब आधा घंटे बाद सीओ विजय आनंद व कोतवाल उदयभान गौतम ने घटना के संबंध में परिजनों से जानकारी ली। देर रात में एएसपी राकेश सिंह भी मौके पर पहुंच गए। मामला दो समुदायों के बीच का होने के चलते उन्होंने माधौगढ़ सीओ शाहिदा नसरीन समेत आसपास थानों की पुलिस फोर्स व पीएसी बल को बुलाकर नगर में तैनात करा दिया। उधर, सिर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल नौशाद को डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। जहां शनिवार की दोपहर लगभग 3 बजे रीजेंसी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान नौशाद की मौत हो गई। एसपी ने बताया कि नौशाद पर जालौन कोतवाली में करीब छह मामले दर्ज हैं। बीती 21 अप्रैल को उसे जिला बदर भी किया गया था। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी जितेंद्र की तलाश की जा रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Zillabadar Criminal shot dead in money dispute
घटना के बाद लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
तीन साल पहले हुई थी नौशाद की शादी
नौशाद बरकाती के पिता मोहम्मद शाकिर की 10 साल पहले निधन हो चुका है। परिवार में मां शाहिदा के अलावा तीन भाई हैं। जिनमें नौशाद व अशफाक की शादी हो चुकी है। जबकि शहबाज की शादी नहीं हुई है। एक बहन भी है उसकी भी शादी हो चुकी है। लगभग तीन वर्ष पहले नौशाद की शादी हुई थी। उसकी एक बेटी अनाबिया है। 

 
विज्ञापन
Zillabadar Criminal shot dead in money dispute
घटना के बाद फोर्स तैनात - फोटो : amar ujala
तनाव की आशंका पर भारी फोर्स तैनात
नौशाद के सिर में गोली लगने से घटनास्थल पर खून फैल गया था। वहीं, मौके पर चली 6 राउंड गोलियों में पुलिस ने कुछ खाली खोखे भी बरामद किए हैं। फिलहाल अभी नौशाद का शव नगर में नहीं पहुंचा है। क्षेत्र में तनाव की आशंका के चलते भारी पुलिस बल तैनात किया गया और प्रयास किया जा रहा है कि शव का पोस्टमार्टम भी कानपुर में ही करा दिया जाए। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed