फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुद को ब्लॉक प्रमुख बताकर 5 बारातियों संग पहुंचा दूल्हा, 'कार्ड में लिखवाया यह'

Mon, 14 May 2018 07:10 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 14 May 2018 07:10 AM IST
विज्ञापन
youngman came to get marry with five men
थाने में खड़ा झांसा देकर शादी रचाने आया युवक - फोटो : अमर उजाला
यूपी के घाटमपुर में एक व्यक्ति ने पहले तो खुद को ब्लॉक प्रमुख बताकर लड़की को झांसा दिया। इतना ही नहीं अपने मंसूबों को अमलीजामा पहनाने के लिए उसने शादी करने का प्रस्ताव रखा। 12 मई को दोनों की शादी की तारीख भी तय हो गई। जब वह बारात लेकर लड़की के दरवाजे पहुंचा तो लड़की पक्ष हक्का बक्का रह गया। पूछने पर कि इतने कम लोग क्यों आए हो तो उसने जो जवाब दिए वह भी किसी के गले नहीं उतर रहे थे। जानें क्या है पूरा मामला...


 
youngman came to get marry with five men
शादी के कार्ड में लिखवाया ब्लॉक प्रमुख - फोटो : अमर उजाला
सजेती थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती एसएससी की तैयारी कर रही है। बीते दिनों वह एसएससी की परीक्षा देने लखनऊ गई थी। वहीं पर उसका परिचय गांव लहेगा, छतोह (रायबरेली) निवासी युवक मनीष कुमार पुत्र रामदुलारे से हुआ। वह भी उसी केंद्र पर परीक्षा देने आया था। मनीष ने खुद को ब्लाक प्रमुख बताया और झांसे से युवती का मोबाइल नंबर ले लिया। मोबाइल पर बात करके नजदीकियां बढ़ाईं और युवती के घर आने-जाने लगा। युवती के परिजनों पर दबाव डालकर शादी की तारीख तय कर ली। बीते शनिवार 12 मई को शादी की तारीख तय हुई। देर शाम मनीष दूल्हे के भेष में चालक समेत कुल पांच युवकों के साथ कार पर सवार होकर शादी करने पहुंचा। 

 
youngman came to get marry with five men
थाने में खड़ा झांसा देकर शादी रचाने आया युवक - फोटो : अमर उजाला
इधर, लड़की पक्ष वालों ने उससे पूछा कि बारात कहां है तो जवाब दिया कि बारात के वाहन रोड जाम में फंस गए हैं। कहा कि जबतक वह आते हैं तबतक शादी की रस्में शुरू करो। लड़की पक्ष के लोग बारात आने पर ही आगे की रस्में शुरू करने का बात पर अड़ गए। भोर पहर तक कोई बाराती नहीं आया तो उनको शंका हुई। उन्होंने युवक को बंधक बना लिया। वहीं, मामला बिगड़ता देख मनीष के साथी रात में ही वहां से खिसक गए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
youngman came to get marry with five men
डेमाे पिक
रविवार की सुबह इंतजार करने के बाद भी कोई बाराती अथवा मनीष के परिजन नहीं आए तो पुलिस के हवाले कर दिया गया। थानाध्यक्ष रविशंकर तिवारी ने बताया कि लड़की वालों ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। बताया कि युवक के परिजनों को सूचना दी गई है। यदि वह आते हैं और दोनों पक्षों में कोई समझौता होता है तो पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करेगी। जबकि, लड़की पक्ष वालों ने बताया कि देर शाम तक मनीष के यहां से कोई नहीं आया है और न ही उनसे कोई संपर्क हो पा रहा है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed