फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव में मिला खजाना, खेत समतल करते समय पीली धातु के आभूषण मिले, पुलिस को सौंपे

Thu, 08 Oct 2020 08:26 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 08 Oct 2020 08:26 AM IST
विज्ञापन
Yellow metal ornaments found while leveling the field in unnao
खेत समतल करते समय पीली धातु के आभूषण मिले - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले के फतेहपुर चौरासी में ग्राम कैथनखेड़ा में खेत के समतलीकरण में ग्रामीणों को खुदाई के दौरान महिलाओं के गले में पहने जाने वाले पीली धातु के तीन आभूषण हसुली (सुतिया) मिले हैं।
Yellow metal ornaments found while leveling the field in unnao
पीली धातु के आभूषण दिखाते प्रधान - फोटो : अमर उजाला
ग्राम प्रधान ने आभूषण पुलिस को सौंप दिए हैं। पुलिस जांच कर रही है। ग्राम प्रधान राजू सिंह ने पुलिस को बताया कि महपरापुर के पास कैथनखेड़ा में गांव के रघुराजपाल के खेत में चार अक्तूबर को जुताई के साथ टीले को बराबर करने का काम किया जा रहा था।

 
Yellow metal ornaments found while leveling the field in unnao
खेत समतल करते समय पीली धातु के आभूषण मिले - फोटो : अमर उजाला
टीले की खुदाई में पीली धातु की तीन हसुली निकलीं। यह पुलिस को दे दिए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तीनों आभूषण को थाने में जमा कराकर पुरातत्व विभाग को सूचना भेजी जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Yellow metal ornaments found while leveling the field in unnao
खेत समतल करते समय पीली धातु के आभूषण मिले - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों के मुताबिक डेढ़ सौ वर्ष पूर्व कैथनखेड़ा क्षेत्र का संपन्न गांव था। ग्राम प्रधान के अनुसार महपरापुर गांव से आधा किमी दूर बसे इस गांव में कायस्थ वर्ग के ज्यादा लोग होने के कारण अपभ्रंश नाम कैथनखेड़ा पड़ा।

 
विज्ञापन
Yellow metal ornaments found while leveling the field in unnao
फतेहपुर चौरासी थाने का मामला - फोटो : अमर उजाला
डेढ़ सौ साल पहले डाकुओं ने कैथनखेड़ा गांव में धावा बोल कर लूटपाट कर आग लगा दी थी। इस घटना के बाद लोग भयभीत होकर गांव छोड़कर गंजमुरादाबाद, सफ ीपुर व कानपुर में जाकर बस गए थे। इसके बाद कैथनखेड़ा गांव का वजूद ही समाप्त हो गया था। बस नाम ही रह गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed