{"_id":"5f7cb3a68ebc3e9bc73442fa","slug":"pintu-sengar-murder-case-accused-confessed-to-the-murder-plot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पिंटू सेंगर केस: आरोपी ने कबूली हत्याकांड की साजिश, पुलिस बचाने में लगी रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंटू सेंगर केस: आरोपी ने कबूली हत्याकांड की साजिश, पुलिस बचाने में लगी रही
Tue, 06 Oct 2020 11:53 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
पिंटू सेंगर हत्याकांड के मुख्य आरोपी मनोज गुप्ता ने पुलिस से शामिल होने की बात कबूली थी। सीडीआर व अन्य साक्ष्यों से भी इसकी पुष्टि हो चुकी है। इसके बाद भी पुलिस ने मनोज और वीरेंद्र पाल को बेगुनाह बताते हुए जेल से रिहा कराने का प्रयास किया। पुलिस की कार्यशैली में अचानक आए इस बदलाव से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि कोर्ट ने इसे खारिज कर दी है। कोर्ट के आदेश में मनोज के बयान का जिक्र है। पुलिस को दिए बयान में मनोज ने कहा है कि पिंटू सेंगर बहुत बड़ा गुंडा व माफिया था। विवादित जमीनों को कम दाम में खरीदकर ऊंची कीमतों में बेचता था।
बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
पार्टनरों का भी रुपया दबा गया था। इस वजह से वह भी परेशान था। वह भी उसकी हत्या की साजिश में शामिल था। मनोज के इस कबूलनामे को भी पुलिस ने दरकिनार कर दिया। मामले मेें चकेरी पुलिस के साथ-साथ एक-दो अफसरों की भी भूमिका संदिग्ध है। एक अफसर की तो महफूज अख्तर से बेहद नजदीकी भी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
आनन-फानन में किया पूरा खेल
पूरे मामले में एक और अहम तथ्य सामने आया है। पुलिस ने पूरी डील आनन-फानन में की। यही वजह है कि चार्जशीट में अलग से पेन से मनोज और वीरेंद्र के बारे में साक्ष्य न मिलने का दावा किया गया। यानी चार्जशीट लगने वाले दिन ही खेल किया गया।

पिंटू सेंगर हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
फरार आरोपी की पैरवी करवा रहा बाहुबली का रिश्तेदार
हत्याकांड में साउद अख्तर नामजद आरोपी है, जो फरार है। वह पूर्वांचल के एक बाहुबली नेता का रिश्तेदार है। उसी की हनक में अभी तक गिरफ्तारी नहीं की गई। पुलिस उसको फरार बता रही है।
हत्याकांड में साउद अख्तर नामजद आरोपी है, जो फरार है। वह पूर्वांचल के एक बाहुबली नेता का रिश्तेदार है। उसी की हनक में अभी तक गिरफ्तारी नहीं की गई। पुलिस उसको फरार बता रही है।