{"_id":"5d0652948ebc3e48bf7f1280","slug":"wife-killed-husband-with-his-lover","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पति के दोस्त से थे बीवी के अवैध संबंध, आपत्तिजनक हालत में देखा तो मार कर घर में ही छुपा दी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति के दोस्त से थे बीवी के अवैध संबंध, आपत्तिजनक हालत में देखा तो मार कर घर में ही छुपा दी लाश
Sun, 16 Jun 2019 08:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 16 Jun 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
घर में युवक का शव मिलने के बाद रोते बिलखते युवक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा के बसरेहर में 30 मई से लापता शिक्षक का शव पुलिस ने उसके शिक्षक दोस्त के कुसैली स्थित घर से शनिवार रात खोद कर निकाला है। पुलिस का दावा है कि शिक्षक की पत्नी और उसके दोस्त के बीच प्रेम संबंध थे, जिसमें वह बाधक बन रहा था। हत्याकांड में पुलिस ने शिक्षक की पत्नी, उसके दोस्त और दोस्त के औरैया निवासी रिश्तेदार युवक को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद किया है।
घर में दफन शव को बाहर निकालती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा ने रविवार को हत्याकांड का खुलासा किया। जारी विज्ञप्ति में एसएसपी ने बताया कि बसरेहर थानाक्षेत्र के माखनपुर गांव निवासी सुनील पुत्र महाराज सिंह नायक केशवपुर के प्राथमिक स्कूल में शिक्षक थे। उसकी दोस्ती बसरेहर थानाक्षेत्र के कुसैली गांव निवासी सुखवीर सिंह यादव पुत्र उर्फ अलकेश पुत्र छत्तर सिंह से थी। सुखवीर भी भरथना ब्लॉक के बरसैड़ा उच्चतर माध्यमिक स्कूल में शिक्षक है।
मृतक के बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
सुनील की पत्नी रेखा भी शिक्षामित्र है। घर आने-जाने के दौरान सुखवीर और रेखा में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। दोनों सुनील को अपने प्रेम संबंध में बाधक समझते थे। इसलिए उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। सुखवीर ने 10000 रुपये का लालच देकर औरैया जिले के एरवाकटरा थाना क्षेत्र के बंजाराहार गांव निवासी अपने रिश्तेदार राम प्रकाश यादव पुत्र मुकुट सिंह को भी साजिश में शामिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी घर में मार कर दफनाया गया था शिक्षक का शव
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी के अनुसार 30 मई को सुखवीर यादव सुनील को अपने कुसैली गांव वाले घर ले गया। रात में सोते समय फावडे़ से हमला कर सुनील की हत्या कर दी। इसके बाद फावडे़ से शव को क्षतविक्षत कर दिया। कमरे में ही गड्ढा खोदकर उसमें शव डाला और केरोसिन डालकर आग लगा दी। इसके बाद शव को गड्ढे में दबा दिया। सुखवीर ने ही सुनील की कार कानपुर सेंट्रल पर खड़ी कर अज्ञात नंबर से परिजनों को सूचना दी थी।
विज्ञापन
पिता की मौत के बाद मासूम
- फोटो : अमर उजाला
वह दिखावे के लिए परिजनों के साथ सुनील की खोजबीन भी कराता रहा। एसएसपी के अनुसार रेखा व सुखवीर ने पूछताछ में हत्याकांड सामने आ गया। पुलिस ने शनिवार रात सुखवीर के घर के कमरे में गाड़ा गया शव भी बरामद कर लिया। रेखा, सुखवीर और रामप्रकाश को गिरफ्तार कर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया है। एसएसपी ने खुलासा करने वाली स्वाट और चौबिया थाना पुलिस को दस हजार रुपये पुरस्कार दिया है।