{"_id":"5d052a9b8ebc3e5fc1358921","slug":"pakistan-team-captain-uncle-s-statement-on-india-vs-pakistan-cricket-match","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक मैच से पहले इंडिया की जीत पर पाकिस्तान टीम के कप्तान सरफराज के मामा ने कह दी ये बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-पाक मैच से पहले इंडिया की जीत पर पाकिस्तान टीम के कप्तान सरफराज के मामा ने कह दी ये बड़ी बात
Sun, 16 Jun 2019 06:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 16 Jun 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज मामा महमूद के साथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरे देश काे 16 जून को होने वाले भारत पाकिस्तान के मैच का इंतजार है। क्रिकेट प्रेमियों ने मैच देखने के लिए ढेरों तैयारियां कर रखी हैं। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान के मामा का बयान आया है। जो भारत में उत्तर प्रदेश के इटावा में रहते हैं।
मामा महमूद के साथ सरफराज
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिससे भांजे का दिल भी न टूटे और भारत का जलवा क्रिकेट के मैदान पर कायम रहे। क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज के मामा महमूद रविवार को होने वाले भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच में भारत की बड़ी जीत चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने दुआ भी की है, लेकिन उनकी इच्छा है कि भांजा भी शतक लगाए।
मामा के साथ सरफराज
- फोटो : अमर उजाला
कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज में वरिष्ठ सहायक लिपिक महबूब हसन पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज के मामा हैं। मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले के दिलेरगंज निवासी महबूब की बहन अकीला बानो की शादी पाकिस्तान में हुई है। उनके पांच बच्चों में सरफराज तीसरे नंबर का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरफराज की शादी में भी शामिल हुए थे मामा महमूद
1995 से इटावा के कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में बनी कॉलोनी में रह रहे महबूब हसन ने कहा कि भारत मेरा देश है। मुझे अपने देश से बेइंतजा मोहब्बत है। दुनिया में हर क्षेत्र में तिरंगा लहराए यही मेरी दुआ है। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि भारत-पाकिस्तान मैच में भारत बड़ी जीत दर्ज करे।
विज्ञापन
सरफराज के मामा महमूद
इसके लिए मैंने दुआ भी की है। हां अशरफ सरफराज मेरा भांजा है, इसलिए चाहता हूं कि वह शतक लगाए लेकिन जीत भारतीय टीम की ही हो। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि पिछले कई मैचों की तरह कल के मैच में भी टीम इंडिया पाकिस्तान की टीम को धूल चटाएगी।