फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी है या हैवान: सोते समय पति का गमछे से घोटा गला.. फिर शव कमरे में ही गाड़ा, उस पर खाट बिछाई...रातभर सोई

Fri, 03 Feb 2023 06:24 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 03 Feb 2023 06:24 AM IST
विज्ञापन
Wife killed husband in dispute of six thousand rupees, buried the dead body in the room and slept on it
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में बिधनू के सुरौली गांव में बुधवार दोपहर छह हजार रुपये के लिए पति की हत्या करने की आरोपी मोनिका ने जब पुलिस के सामने वारदात कबूली तो सभी दंग रह गए। पति की लाश कमरे में गाड़ने के बाद उसने भेद खुलने के डर से उसपर खाट बिछाई थी। फिर रात भर उसपर सोई भी थी।



परिजनों की सूचना पर जब पुलिस मोनिका के दरवाजे पहुंची, तो उसने गेट नहीं खोला। पुलिस पड़ोसी के घर से किसी तरह अंदर पहुंची। महिला सिपाहियों ने जब मोनिका से उमेश के बारे में पूछा तो उसने हत्या की बात कबूल करते हुए खाट की ओर इशारा किया। पुलिस ने जमीन खोदकर शव बाहर निकाला।

फिर पुलिस उसे थाने ले आई। यहां पूछा तो बोली पहले चाय, बिस्कुट खिलाओ तब कुछ बताऊंगी। पुलिस ने उसकी इच्छा पूरी की। नाश्ते के बाद वह अचानक बेहोश हो गई। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है। हालांकि, डॉक्टरों के अनुसार महिला पूरी तरह से स्वस्थ है।

Wife killed husband in dispute of six thousand rupees, buried the dead body in the room and slept on it
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला

अक्सर होता था विवाद, दी थी हत्या की धमकी
उमेश चार भाइयों नरेंद्र, राजेश, मुनेश में सबसे छोटा था। सभी सरौली गांव में ही अलग-अलग घरों में रहते हैं। मां शिवदेवी ने पुलिस को बताया कि मोनिका का पति उमेश से अक्सर विवाद होता था। मोनिका ने मंगलवार को राजेश से कहा था कि वह उमेश की हत्या कर देगी। मंगलवार शाम छह हजार रुपये के लिए विवाद भी हुआ था।

Wife killed husband in dispute of six thousand rupees, buried the dead body in the room and slept on it
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला

बच्चों के स्कूल जाते ही की वारदात
मोनिका और उमेश के दो बच्चे गांव के प्राइमरी स्कूल में पढ़ते हैं। बुधवार सुबह 10 बजे दोनों को मोनिका ने स्कूल भेज दिया था। दोपहर को जब उमेश सो रहा था, तभी उसने उसका गमछे से गला घोट दिया। फिर कमरे में ही शव गाड़ दिया। पुलिस को आशंका है कि मोनिका के साथ कोई और भी वारदात में शामिल हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Wife killed husband in dispute of six thousand rupees, buried the dead body in the room and slept on it
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला

पुलिस से बोली- पहले चाय, बिस्कुट खिलाओ... तब बताऊंगी
सूचना पर पहुंची पुलिस के कहने पर भी जब मोनिका ने गेट नहीं खोला, तो पुलिस पड़ोसी के घर से किसी तरह अंदर पहुंची। महिला सिपाहियों ने मोनिका से पूछताछ की तब उसने हत्या की बात कबूली। शव को देखकर आपा खोए परिजनों ने मोनिका को पीट दिया। पुलिस ने किसी तरह उसे बचाया और थाने ले गई।

विज्ञापन
Wife killed husband in dispute of six thousand rupees, buried the dead body in the room and slept on it
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला

मोनिका को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं था। यहां पुलिस ने पूछताछ शुरू करते ही वह पुलिस से बोली कि पहले चाय, बिस्कुट खिलाओ तब कुछ बताऊंगी। पुलिस ने उसकी इच्छा पूरी कर दी। नाश्ते के बाद वह बेहोश हो गई। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। हालांकि, डॉक्टरों के अनुसार महिला पूरी तरह से स्वस्थ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed