{"_id":"5e3298028ebc3e680d0cb303","slug":"wife-brutally-murdered-husband-due-to-illegal-relationship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पति को भेज पत्नी ने प्रेमी को बुलाया, लौटा तो दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख खोया आपा, मिली मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति को भेज पत्नी ने प्रेमी को बुलाया, लौटा तो दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख खोया आपा, मिली मौत
Thu, 30 Jan 2020 03:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 30 Jan 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर का सनसीखेज मामला
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर में हुसैनगंज थाने के चांदपुर गांव में पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिल पति को धार दार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के रहने वाले जसवंत सिंह (43) की पहली पत्नी की मृत्यु हो जाने के बाद दूसरी शादी हुई थी।
Trending Videos
फतेहपुर का सनसीखेज मामला
- फोटो : अमर उजाला
शादी के कुछ दिन बाद पता चला कि उसकी पत्नी का दूसरे युवक से संबंध है। बुधवार देर रात लगभग 12:30 बजे पति किसी काम से बाहर गया हुआ था। पत्नी को वापस आने की जानकारी नहीं थी इसलिए वह अपने प्रेमी को पति के घर पर मिलने बुलाई थी।
फतेहपुर का सनसीखेज मामला
- फोटो : अमर उजाला
अचानक पति देर रात जैसे ही घर वापस आया पत्नी व उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। इसके बाद पत्नी व उसके प्रेमी ने मिलकर पति जसवंत की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा यूपी 112 को दी गई जिसके बाद थानेदार हुसैनगंज मय फोर्स घटनास्थल के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर का सनसीखेज मामला
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस कप्तान प्रशांत वर्मा, सीओ सिटी कपिल देव मिश्रा सहित फील्ड यूनिट घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस कप्तान ने घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया व परिवार के लोगो से बातचीत किया जिसपर पत्नी की बातों को बदलता देख पुलिस को शक हुआ।
विज्ञापन
फतेहपुर का सनसीखेज मामला
- फोटो : अमर उजाला
मृतक के बड़े भाई रविंद्र सिंह व मृतक की पत्नी व गांव के कुछ ग्रामीणों से अलग-अलग बातचीत करने पर कहानी स्पष्ट हो गई। मृतक के भाई रविंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मृतक की पत्नी प्रतीक्षा व उसके प्रेमी शत्रुघ्न उर्फ संग्राम ने मिलकर मेरे छोटे भाई की हत्या कर दी है। स्थानीय पुलिस ने मृतक के बड़े भाई के तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।