फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तहसीलदार को पीटने के मामला: सांसद सुब्रत पाठक ने क्यों किया 15 लाख के सरकारी धन में गड़बड़ी का जिक्र

Fri, 10 Apr 2020 03:34 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 10 Apr 2020 03:34 AM IST
विज्ञापन
Why did MP mention the disturbances in the government money of 15 lakhs
भाजपा सांसद सुब्रत पाठक - फोटो : amar ujala
कन्नौज से भाजपा सांसद सुब्रत पाठक और सदर तहसीलदार अरविंद के बीच हुई मारपीट के मामले ने अब सियासी रूप ले लिया है। सासंद सुब्रत पाठक ने पूरे मामले में अपना पक्ष रखने के दौरान कहा कि राशन वितरण में तहसील स्तर से गड़बड़ी की जा रही है। शासन से 15 लाख रुपये दिए गए हैं। समाज के लोगों से जो अनाज उपलब्ध कराया जा रहा, उसे ही बांटा जा रहा है।


 
Why did MP mention the disturbances in the government money of 15 lakhs
सदर तहसीलदार अरविंद कुमार पर हमले के बाद - फोटो : amar ujala
ऐसे में सरकारी धन कहां खर्च हो रहा है। लेखपालों पर वसूली का आरोप भी लगाया। कहा कि लोगों की मदद के नाम पर एक लेखपाल की ओर से अपने खाते में धनराशि हस्तांतरित कराई गई। यह नियम विरुद्ध है। वहीं लेखपाल ने इसका खंडन किया है।

 
Why did MP mention the disturbances in the government money of 15 lakhs
सदर तहसीलदार अरविंद कुमार - फोटो : amar ujala
सांसद ने इस मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की बात कही है। सांसद कार्यालय प्रभारी अवनीश बेरिया ने बताया कि तहसील अधिकारियों का कहना था कि उनके पास रोजाना काफी तैयार भोजन बच रहा है। इसे जरूरतमंदों तक पहुंचाया नहीं गया। ऐसे में सवाल उठता है कि यह भोजन गया कहां? कहीं ऐसा तो नहीं कि वितरण के नाम पर इसे नालियों और कूड़े में फेंक दिया गया हो? इसकी जांच होनी चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Why did MP mention the disturbances in the government money of 15 lakhs
सदर तहसीलदार अरविंद कुमार ने सांसद पर लगाए गंभीर आरोप - फोटो : amar ujala
बसपा ने भी की मजिस्ट्रेटी जांच की मांग
सपा के बाद बहुजन समाज पार्टी ने भी पूरे प्रकरण की मजिस्ट्रेटी जांच की मांग की है। बसपा जिलाध्यक्ष अमर सिंह फौजी ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि तहसीलदार पर हमला बेहद निंदनीय है। ऐसी घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने मांग की, पूरी घटना की मजिस्ट्रेटी जांच कराई जानी चाहिए।

 
विज्ञापन
Why did MP mention the disturbances in the government money of 15 lakhs
सदर तहसीलदार अरविंद कुमार ने सांसद पर लगाए गंभीर आरोप - फोटो : amar ujala
भाजपा सांसद सुब्रत पाठक और 20-25 भाजपाइयों ने मंगलवार दोपहर सदर तहसीलदार के घर में घुसकर हमला कर दिया था। जमीन पर गिराकर पीटा। 10-15 मिनट तक यह घटना तहसीलदार की पत्नी और आठ साल की बच्ची के सामने हुई। मारपीट में सदर तहसीलदार को कई चोटें आई। घटना के बाद भाजपाई दो बाइकें छोड़कर भाग निकले थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed