फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जमाती कोरोना पॉजिटिव पर लक्षण अभी तक नहीं उभरे, डॉक्टर बोले- बिना बीमार पड़े हो जाएंगे निगेटिव

Fri, 10 Apr 2020 03:33 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 10 Apr 2020 03:33 AM IST
विज्ञापन
Symptoms have not yet emerged on jamati's corona positive
हैलट में संक्रमण विभाग की ओर जाते डॉक्टर - फोटो : amar ujala
कानपुर में हैलट अस्पताल के मैटरनिटी वार्ड और सरसौल की सीएचसी में भर्ती 10 कोरोना संक्रमित रोगियों में कोरोना के लक्षण नहीं उभरे हैं। कुछ मरीज तो सात दिन से भर्ती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इन्क्यूबेशन पीरियड सात दिन का होता है, यह एक-दो दिन में खत्म होने वाला है।


 
Symptoms have not yet emerged on jamati's corona positive
कानपुर के हैलट में पहुंचे कोरोना पॉजिटिव फैला रहे गंदगी - फोटो : amar ujala
इसके बाद इनकी लार का सैंपल फिर जांच के लिए एसजीपीजीआई भेजा जाएगा। इन्हें क्वारंटीन की अवधि पूरी करनी पड़ेगी। अमेरिका से लौटे एनआरआई सिटी के रहने वाले शहर के पहले कोरोना रोगी के निगेटिव होने के बाद अब दूसरे कोरोना रोगियों में भी इलाज के अच्छे संकेत दिख रहे हैं।

 
Symptoms have not yet emerged on jamati's corona positive
कानपुर हैलट में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : amar ujala
इससे इनके इलाज में जुटे कोरोना वॉरियर डॉक्टर और दूसरा स्टाफ बहुत उत्साहित है। सीएचसी सरसौल में भर्ती शहर में आए चार जमातियों मेें अभी तक कोरोना का कोई लक्षण नहीं उभरा है। माना जा रहा है कि उन्हें संक्रमित हुए सात दिन से अधिक वक्त गुजर गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Symptoms have not yet emerged on jamati's corona positive
कानपुर देहात में क्वारंटीन वार्ड के बाहर तैनात मेडिकल स्टाफ - फोटो : amar ujala
दो जमातियों को यहां पांच दिन हो गए हैं। एहतियात के तौर पर इन्हें दवा दी जा रही है। सीएचसी के प्रभारी डॉ. सीएल वर्मा का कहना है कि इनमें अभी कोरोना का कोई लक्षण नहीं है लेकिन संक्रमण की पुष्टि के बाद दवा दी जा रही है।

 
विज्ञापन
Symptoms have not yet emerged on jamati's corona positive
सीएचसी सरसौल में भर्ती है कोरोना पॉजिटिव जमाती - फोटो : amar ujala
इसके बाद जांच कराएंगे और उन्हें निश्चित अवधि तक क्वारंटीन में रहना पड़ेगा। इसी तरह हैलट में भर्ती तीन विदेशियों समेत छह जमातियों मेें कोरोना के लक्षण नहीं आए हैं। हैलट के कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार का कहना है कि क्वारंटीन अवधि पूरी होने तक उन्हें रखा जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed