{"_id":"5e5e55208ebc3ef3ff5498df","slug":"weather-will-change-due-to-strong-winds-in-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी में तेजी से बदलेगा मौसम, इन शहरों में बारिश के आसार, मौसम विभाग की ये चेतावनी भी जरूर पढ़ लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में तेजी से बदलेगा मौसम, इन शहरों में बारिश के आसार, मौसम विभाग की ये चेतावनी भी जरूर पढ़ लें
Fri, 06 Mar 2020 12:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 06 Mar 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
यूपी में तेजी से बदलेगा मौसम
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर सहित आसपास के 13 जिलों में गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। लेकिन इसी बीच बारिश के भी आसार हैं। गुरुवार को दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस (29.6 डिग्री) के करीब पहुंच गया। यह सामान्य तापमान से 1.5 डिग्री अधिक है।
Trending Videos
अचानक सर्दी गर्मी से लोग हो रहे परेशान
- फोटो : अमर उजाला
वहीं न्यूनतम पारा भी एक डिग्री की बढ़ोत्तरी के साथ 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। जो सामान्य तापमान से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान बढ़ने से पश्चिमी विक्षोभ का असर भी बन रहा है।
सर्दी गई तो गर्मी का लुत्फ उठाते पंक्षी
- फोटो : अमर उजाला
पांच को घने बादल रहेंगे। इसके बाद छह से नौ मार्च तक बारिश की संभावना है। स्थानीय मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान के अनुसार इस दौरान हवा की रफ्तार सामान्य से अधिक रहेगी। बारिश की वजह से ठंड एक बार फिर कुछ दिनों के लिए लौट सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज हवाओं से बदल रहा मौसम
- फोटो : अमर उजाला
जबकि गर्मी का असर 10 मार्च के बाद से नजर आएगा। इस बार होली पर भी हल्की ठंड रहेगी। सीएसए में स्थापित मौसम विभाग के निदेशक डॉ. नौशाद खान ने बताया कि तेज धूप की वजह से हवा की नमी में धीरे-धीरे कमी आ रही है।
विज्ञापन
अभी तक नहीं उतरे हैं गर्म कपड़े
- फोटो : अमर उजाला
एक दिन पहले की अपेक्षा अधिकतम नमी दो प्रतिशत कम होकर 90 और न्यूनतम 13 प्रतिशत कम होकर 44 पर रही। पिछले दिनाे अचानक मौसम बदलने के बाद बारिश और ओला वृष्टि से फसलों को बहुत नुकसान पहुंचा था।
