फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather Update: अगले 24 घंटे के बीच बदल सकता है मौसम, झमाझम बारिश में अभी देर, 11 से हो सकती है शुरुआत

Fri, 02 Jul 2021 06:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 02 Jul 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
Weather Update Today in UP Latest News: Weather news, Weather change, Rain in these cities of UP
कानपुर में छाए रहे काले बादल - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कानपुर सहित आसपास के जिलों में अगले 24 घंटे के बीच  मौसम में परिवर्तन संभव है। पश्चिमी हवाओं के साथ धूल भरी आंधी के बीच हल्की बारिश भी होगी। इसकी वजह से तापमान में थोड़ी कमी जरूर आएगी, लेकिन उमस में इजाफा हो सकता है। इसका असर शहर के कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार की शाम से ही दिखने लगा। इस बीच दिन में चिलचिलाती धूप का असर जारी रहा। अधिकतम तापमान में मामूली (1.2 डिग्री सेल्सियस) कमी के साथ पारा 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 31 से घटकर 30.4 डिग्री रहा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार देश भर में बने मौसम सिस्टम से जुड़ी एक ट्रफ (बारिश को इंगित करने वाली) रेखा दक्षिण उत्तराखंड से होकर उत्तर प्रदेश, बंगाल व असम की तरफ जा रही है।

 
Weather Update Today in UP Latest News: Weather news, Weather change, Rain in these cities of UP
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और इससे सटे पाकिस्तान की सीमा पर बना हुआ है।

 
Weather Update Today in UP Latest News: Weather news, Weather change, Rain in these cities of UP
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
इसकी वजह से उप्र के मध्य क्षेत्र में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश और पूर्वी क्षेत्रों में तेज बारिश के संकेत हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Update Today in UP Latest News: Weather news, Weather change, Rain in these cities of UP
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार मौसम परिवर्तन की यह स्थिति अगले तीन दिनों तक रहने की संभावना है।

 
विज्ञापन
Weather Update Today in UP Latest News: Weather news, Weather change, Rain in these cities of UP
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
डा. पांडेय ने बताया कि 11 जुलाई से दक्षिण पश्चिमी मानसून सक्रिय हो सकता है। उस समय महानगर और आसपास तेज बारिश होगी। फिर मानसूनी बारिश का यह सिलसिला लंबा चल सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed