{"_id":"608077e18ebc3e5916636640","slug":"weather-forecast-update-today-in-up-latest-news-weather-report-today-weather-department-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Weather Update: कानपुर सहित आसपास के जिलों में तेजी से बदला मौसम, तेज आंधी के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: कानपुर सहित आसपास के जिलों में तेजी से बदला मौसम, तेज आंधी के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि
Thu, 22 Apr 2021 09:33 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 22 Apr 2021 09:33 AM IST
विज्ञापन
कानपुर सहित आसपास के जिलों में हुई बारिश
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कानपुर सहित आसपास के जिलों में बुधवार देर रात तेज आंधी के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि से जहां एक ओर मौसम खुशगवार हो गया। वहीं दूसरी तरफ किसानों के माथे पर चिता की लकीरें उभर आईं। तेज आंधी और ओलावृष्टि से किसानों के खेतों में गेहूं और सब्जियों को नुकसान पहुंचा। तमाम किसानों के खेतों में जमा भूसा तो किसी के खेत में बंधे रखे गेहूं के गठ्ठर तेज आंधी में उड़ गए।
Trending Videos
कानपुर के आसपास के जिलों में हुई झमाझम बारिश
- फोटो : amar ujala
कानपुर की बिजली बुधवार रात में आंधी और बारिश से गुल हो गई। पहले तो आंधी की वजह से केस्को के सबस्टेशनों से बिजली बंद कर दी गई थी लेकिन बाद में जब सबस्टेशनों से बिजली चालू की गई तो अधिकांश इलाकों की बिजली आपूर्ति फ़ॉल्ट होने से बहाल नहीं हो सकी थी।
कानपुर सहित आसपास के जिलों में हुई बारिश
- फोटो : अमर उजाला
शहर के 90 सबस्टेशनों की बिजली रात साढ़े 10 बजे बन्द की गई लेकिन बारिश कम होने पर जब रात साढ़े 11 बजे बिजली चालू की गई तो 30 से ज़्यादा सन्सटेशनों में फ़ॉल्ट हो गए थे, जिन्हें बनाने का काम देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर सहित आसपास के जिलों में हुई झमाझम बारिश
- फोटो : अमर उजाला
सर्वोदय नगर, चमनगंज, बाबा नगर नौबस्ता, संजय गांधी नगर हंसपुरम, ट्रांसपोर्ट नगर, बाबूपुरवा, काहू कोठी, रावतपुर गांव, फेथफुलगंज, हालसी रोड, तेजाब मिल कैंपस, जरीब चौकी, दालमंडी, लाजपत नगर, रतनलाल नगर, विजय नगर, चीना पार्क, साकेत नगर, इंद्रा नगर, किदवई नगर एच ब्लॉक, मकड़ी खेड़ा, विकास नगर, मनीराम बगिया की बिजली देर रात तक नही आ सकी।
विज्ञापन
कानपुर सहित आसपास के जिलों में हुई बारिश
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज में बुधवार सुबह से बादल छाए रहे। पूरा दिन सूरज और बादलों के बीच आंख मिचौली होती रही। शाम करीब 7:30 बजे अचानक मौसम ने करवट बदली। सौरिख, तालग्राम, कसावा, गुगरापुर, समधन, गुरसहायगंज आदि क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। साथ ही ओले भी गिरे। इससे किसानों के खेतों में खड़ी पके गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा।