{"_id":"6058764b8ebc3ed8b949dce5","slug":"weather-forecast-update-today-in-up-latest-news-weather-department-prediction","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: कई शहरों में आंधी, तूफान व ओलावृष्टि की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कई शहरों में आंधी, तूफान व ओलावृष्टि की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Tue, 23 Mar 2021 09:11 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 23 Mar 2021 09:11 AM IST
विज्ञापन
यूपी का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के महोबा समेत 10 जिलों में आंधी, तूफान और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है और तेज हवाएं चलने लगीं हैं।
यूपी का मौसम
- फोटो : गौरव कनौजिया, अमर उजाला
जिससे खेत में खड़ी फसल को सहेजने के लिए किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। रबी की फसलों की कटाई का मौसम चल रहा है। अन्नदाता दिन रात एक कर फसलों की रखवाली में जुटा है।
यूपी का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय व राज्य मौसम पूर्वानुमान केंद्र लखनऊ ने महोबा, बागपत, शामली, सहारनपुर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, झांसी में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
केवीके बेलाताल के डॉ मुकेश चंद्र ने बताया कि महोबा समेत 10 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार व मंगलवार को आंधी-तूफान व ओलावृष्टि की आशंका है। बीते दिनों की अपेक्षा अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
यूपी का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री व न्यूनतम 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। किसानों को सलाह है कि वह मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार फसलों को नुकसान से बचाने के लिए काटी हुई फसल को ढक दें जिससे फसल न उड़े और न ही ओलावृष्टि पर नुकसान हो।