फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather Update: यूपी के कई शहरों में मानसून की दस्तक, खुशनुमा हुआ मौसम, विभाग ने दी ये जानकारी

Tue, 15 Jun 2021 10:05 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 15 Jun 2021 10:05 AM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Update Today in UP Latest News: Monsoon in up, Weather news
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
मानसून ने कानपुर में सोमवार को दस्तक दे दी है। हालांकि अभी दो दिन तेज बारिश की संभावना नहीं है। इतना जरूर है कि बादलों की आवाजाही से मौसम खुशनुमा हो गया है। बीच-बीच में चलने वाली नम हवाओं के कारण गर्मी का असर भी कम हुआ है। खुशनुमा मौसम से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। इस बार निर्धारित समय से पहले पहुंचे मानसून की वजह से औसत से अधिक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार एक दिन पहले से ही कानपुर समेत आसपास के शहरों उन्नाव, कन्नौज, बांदा, महोबा, हमीरपुर, हरदोई, इटावा, औरैया, जालौन, चित्रकूट, फतेहपुर, फर्रुखाबाद आदि जगहों पर मानसून आ चुका है। 50 वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है, जब मानसून 15 दिन पहले पहुंच गया। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विज्ञानी डॉक्टर एसएन पांडेय के अनुसार इस बार शुरुआत में सबसे अधिक बारिश उत्तर प्रदेश के पूर्वी जनपदों में हो सकती है।
Weather Forecast Update Today in UP Latest News: Monsoon in up, Weather news
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ और उसके आसपास के जनपदों में अगले एक सप्ताह तक भारी बारिश के भी संकेत हैं। वहीं कानपुर में सोमवार को दिन का पारा एक डिग्री लुढ़ककर 31 पर आ गया।

 
Weather Forecast Update Today in UP Latest News: Monsoon in up, Weather news
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
न्यूनतम तापमान भी 26 से 25 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। कानपुर में रविवार देर रात से सोमवार तड़के दो मिमी बारिश दर्ज की गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Forecast Update Today in UP Latest News: Monsoon in up, Weather news
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
बंगाल की खाड़ी में उत्तर-पश्चिम की तरफ कम दबाव का क्षेत्र बनने से देश के कई राज्यों में मानसून समय से पहले पहुंच गया है।

 
विज्ञापन
Weather Forecast Update Today in UP Latest News: Monsoon in up, Weather news
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
ओडिशा और गंगा से लगे पश्चिम बंगाल के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। इसी तरह मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed