फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खौफनाक: हत्या कर शव को खेत में फेंका, पहले मृतक का गला फिर गुप्तांग भी काटा, मौके पर पहुंची पुलिस भी हैरान

Tue, 15 Jun 2021 02:21 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 15 Jun 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
After killing dead body was thrown in the field, doubt murder in illegal relationship
हतया कर खेत में फेंका शव - फोटो : amar ujala
औरैया मंडी के लिए निकले सब्जी आढ़ती की गला रेतकर और गुप्तांग काटकर हत्या कर शव हाईवे किनारे खेत में फेंक दिया। पुलिस ने आढ़ती की पत्नी के साथ कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। ग्रामीणों में अवैध संबंध में घटना को अंजाम दिए जाने की चर्चा है। थाना क्षेत्र के पुरवा अंतोल गांव निवासी सुखलाल (38) सोमवार सुबह पांच बजे मोपेड से सब्जी खरीदने के लिए औरैया सब्जी मंडी के लिए निकला था। अंतोल हाईवे से करीब 30 मीटर पहले एक खेत में उसका रक्तरंजित शव पड़ा मिला। पास ही उसकी मोपेड पड़ी थी। ग्रामीणों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। मौके पर परिजनों के साथ सैकड़ों लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। एएसपी शिष्य पाल, सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार ने घटनास्थल पर छानबीन की। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।


 
After killing dead body was thrown in the field, doubt murder in illegal relationship
जांच के लिए गांव पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
मृतक के बड़े भाई रामजी लाल ने बताया कि कुछ महीने पहले सुखलाल की पत्नी संतोषी उसे छोड़कर चली गई थी। सुखलाल दो बेटियों के साथ गांव में रहकर सब्जी का व्यापार कर रहा था। 15 मई को ही पत्नी वापस आई है। परिजनों ने बताया कि उसका गांव व किसी अन्य से कोई विवाद नहीं था। पुलिस ने पत्नी से भी पूछताछ की है।

 
After killing dead body was thrown in the field, doubt murder in illegal relationship
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
ईंट भट्ठे के खंगाले गए सीसीटीवी फुटेज
हत्यारोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूर पर इंटरलॉकिंग ईंटें बनाने वाले भट्ठे पर लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले। पुलिस को अनुमान है कि सुखलाल के घर से निकलते समय ही हत्यारोपी उसके आगे पीछे रहे होंगे। घटना के अंतराल में निकलने वाले कुछ लोगों को पुलिस ने चिह्नित किया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
After killing dead body was thrown in the field, doubt murder in illegal relationship
शव मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
मृतक का गांव में किसी से नहीं था विवाद
मृतक सुखलाल के बड़े भाई रामजी लाल ने बताया कि कुछ महीनें पहले सुखलाल की पत्नी संतोषी उसे छोड़ कर चली गई थी। सुखलाल अपने दो बेटियों के साथ गांव में रह कर सब्जी का व्यापार कर रहा था। 15 मई को ही पत्नी वापस आई है। इसके बाद ही घटना घटित हो गई। परिजनों ने बताया कि उसका गांव व किसी अन्य से कोई विवाद नहीं था। पुलिस ने पत्नी से भी पूछताछ की है। 

 
विज्ञापन
After killing dead body was thrown in the field, doubt murder in illegal relationship
जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
आशनाई में हत्या की आशंका
घटना स्थल पर मौजूद लोग सुखलाल और पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव की चर्चा करते दिखे। जिस तरह से सुखलाल की हत्या की गई है, उसे देख स्थानीय लोग सुखलाल व उसकी पत्नी के बीच किसी के अवैध संबंधों को लेकर चर्चा करते दिखे। वहीं पुलिस भी इन्हीं बिंदुओं पर जांच कर रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed