फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather: जनवरी में कम पड़ीं बारिश की छींटें तो बढ़ गया फरवरी का पारा, महसूस होने लगी मार्च जैसी गर्मी

Mon, 03 Feb 2025 01:34 PM IST
शिखा पांडेय पंकज प्रसून, अमर उजाला, कानपुर
पंकज प्रसून, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 03 Feb 2025 01:34 PM IST
सार

Kanpur Weather News: प्रदेश में इस महीने सामान्य बारिश 12.5 मिमी होती पर सिर्फ 2.4 मिमी ही हुई। इस कारण मार्च जैसी गर्मी महसूस होने लगी है। दो फरवरी को पिछले वर्ष की अपेक्षा दिन का पारा तीन डिग्री बढ़ा।

विज्ञापन
Weather: Due to less rain in January, February's temperature increased
मौसम का लुत्फ उठाते शहरी - फोटो : अमर उजाला
इस बार जनवरी में पूरे उत्तर भारत में कम बारिश की वजह से ठंड के दिन कम हो गए और समय से पहले ही गर्मी शुरू हो गई है। प्रदेश में इस महीने सामान्य बारिश 12.5 मिमी होती है पर सिर्फ 2.4 मिमी हुई है। कानपुर में जनवरी में सामान्य बारिश 11.5 मिमी निर्धारित है लेकिन बारिश मात्र 0.2 मिमी रिकाॅर्ड की गई। इस वजह से फरवरी की शुरुआत में ही मार्च जैसी गर्मी महसूस होने लगी है।


रविवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। पिछले वर्ष दो फरवरी को अधिकतम पारा 25.2 डिग्री सेल्सियस था। यानी दिन के तापमान में एक साल में 3.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, उत्तर भारत के सभी राज्यों की बात करें तो जनवरी में सबसे कम बारिश उत्तर प्रदेश में हुई है। इसी वजह से बारिश के बाद पड़ने वाली कड़ाके की ठंड भी इस बार नहीं हुई।
Weather: Due to less rain in January, February's temperature increased
मौसम का लुत्फ उठाते शहरी - फोटो : अमर उजाला
माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि जलवायु परिवर्तन का असर पिछले कई वर्षों से धीरे-धीरे बढ़ रहा है। पिछले वर्ष दो फरवरी को अधिकतम पारा 25.2 डिग्री सेल्सियस था।
Weather: Due to less rain in January, February's temperature increased
मौसम का लुत्फ उठाते शहरी - फोटो : अमर उजाला
यानी दिन के तापमान में एक साल में 3.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि जनवरी महीने में पूरे देश में औसतन 4.5 मिमी बारिश हुई है। 1901 के बाद चौथी बार और 2001 के बाद तीसरी बार सबसे कम बारिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Weather: Due to less rain in January, February's temperature increased
मौसम का लुत्फ उठाते शहरी - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह इस वर्ष जनवरी में पूरे देश का औसत तापमान 18.98 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। वर्ष 1901 के बाद तीसरी बार ऐसा हुआ है, जब जनवरी का औसत तापमान 18.98 डिग्री रहा है। उन्होंने बताया कि सर्दी के मौसम में इस बार कम बारिश की वजह से गेहूं, मटर, चना जैसी फसलें भी प्रभावित होंगी।
 
विज्ञापन
Weather: Due to less rain in January, February's temperature increased
खिली धूप में फुटबॉल खेलती युवतियां - फोटो : अमर उजाला
इस जनवरी में उत्तर भारत के राज्यों में इतनी कम हुई बारिश
राज्य  बारिश
उत्तर प्रदेश 80 प्रतिशत
जम्मू-कश्मीर 88 प्रतिशत
दिल्ली 51 प्रतिशत
बिहार 99 प्रतिशत
हरियाणा 35 प्रतिशत
पंजाब 59 प्रतिशत
राजस्थान 5 प्रतिशत
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed