फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Murder Case: ढाई घंटे में हुआ छात्रा का PM, रिपोर्ट बनी 14 घंटे में; भाइयों ने की हत्या! चार गिरफ्त में

Sat, 01 Feb 2025 05:54 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 01 Feb 2025 05:54 PM IST
सार

-बेरहमी से की थी 11 साल की छात्रा की हत्या, गला दबाकर मारा गया, दुष्कर्म की आशंका में बनाई स्लाइड 
- गांव में बवाल की आशंका के चलते रात में ही कराया पोस्टमार्टम, सुबह हुआ अंतिम संस्कार
- शक के आधार पर पुलिस ने छात्रा के एक और चचेरे भाई को उठाया, अब चार से हो रही पूछताछ

विज्ञापन
Kanpur Murder Case Student postmortem done in two and a half hours report took 14 hours to come Four arrested
आठवीं का छात्रा का बेरहमी से कत्ल - फोटो : अमर उजाला

यूपी के कानपुर में महाराजपुर के एक गांव में कक्षा आठ की छात्रा के चेहरे और शरीर पर भारी चीज से ताबड़तोड़ वार किए। इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। गुरुवार देर रात पोस्टमार्टम में छात्रा के शरीर पर 40 से ज्यादा चोटों के निशान पाए गए हैं। गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों ने दुष्कर्म की आशंका में छात्रा की स्लाइड बनाई है। डॉक्टरों को पोस्टमार्टम में ढाई घंटे लगे, लेकिन पीएम रिपोर्ट बनाने में 14 घंटे लग गए। वहीं, पुलिस ने शक के आधार पर छात्रा के एक और चचेरे भाई को पूछताछ के लिए उठाया है। अब पुलिस चार लोगों से पूछताछ कर रही है।

Kanpur Murder Case Student postmortem done in two and a half hours report took 14 hours to come Four arrested
kanpur murder - फोटो : amar ujala

बकरी की तलाश में खेत गई थी छात्रा
महाराजपुर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले किसान की 11 साल की बेटी गांव के ही जूनियर हाई स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती थी। 27 जनवरी को वह बकरी की तलाश में खेत की तरफ से गई थी। इसके बाद से उसका कुछ अता-पता नहीं था। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी, उसके 24 घंटे बाद पुलिस ने गुमशुदगी को अपहरण की धारा में बदल दिया था। पुलिस और परिजन लगातार छात्रा की तलाश कर रहे थे। गुरुवार की सुबह उसका शव गांव में ही एक ईंट-भट्ठा के सामने अरहर के खेत खून से लथपथ मिला था। पुलिस ने गांव में बवाल की आशंका के चलते रात में ही छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराने का फैसला किया। इसके लिए डीएम को पत्र लिखा। डीएम के आदेश पर गुरुवार देर रात डॉ. अजीत यादव और डॉ. प्रेम लता ने शव का वीडियोग्राफी की निगरानी में पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रात करीब 10:30 बजे से एक बजे तक चला। इसके अगले दिन तीन बजे पीएम रिपोर्ट तैयार हो पाई।

Kanpur Murder Case Student postmortem done in two and a half hours report took 14 hours to come Four arrested
kanpur murder - फोटो : amar ujala

डोमनपुर में हुआ अंतिम संस्कार
पोस्टमार्टम के बाद देर रात करीब 1:30 बजे छात्रा का शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद उसे पुलिस अपनी निगरानी में गांव ले गई। वहां किसी भी तरह के हंगामे को लेकर पीएसी और पुलिस तैनात रही। शुक्रवार की दोपहर करीब 12:30 बजे उसका पुलिस की मौजूदगी में महाराजपुर के डोमनपुर स्थित गंगा के तट पर अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Murder Case Student postmortem done in two and a half hours report took 14 hours to come Four arrested
kanpur murder - फोटो : amar ujala

हत्यारोपी हो सकते करीबी
शरीर पर चोटों के कई निशान मिले हैं। गला दबाए जाने से मौत की पुष्टि हुई है। प्राइवेट पार्ट में चोट नहीं मिली है। स्लाइड की जांच रिपोर्ट आने पर ही दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी। हत्यारोपी कोई बहुत करीबी और आसपास का ही हो सकता है। वारदात में शामिल लोगों ने पहचाने जाने के डर से छात्रा की हत्या की है। फिलहाल पकड़े गए चार लोगों से पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार को एसीपी की टीम ने गांव पहुंचकर छात्रा के परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत की है। हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगी हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। - मनोज कुमार पांडेय, एडीसीपी पूर्वी

विज्ञापन
Kanpur Murder Case Student postmortem done in two and a half hours report took 14 hours to come Four arrested
kanpur murder - फोटो : amar ujala

भीम आर्मी और बसपा के बीच नारेबाजी
परिजन शुक्रवार को बेटी का अंतिम संस्कार नहीं करना चाहते थे। परिजनों ने गांव में मौजूद पुलिस अफसरों से कहा कि छात्रा के चाचा भोपाल में रहते हैं, उन्हें घटना की जानकारी दी गई है। वह शुक्रवार देर रात तक गांव आएंगे। इसलिए शनिवार को बेटी का अंतिम संस्कार करेंगे। अफसर परिजनों के इरादों को भांप गए और उन्हें समझा-बुझाकर छात्रा का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार कर लिया। छात्रा का शव उठने के दौरान भीम आर्मी और बीएसपी के लोग गांव पहुंच गए। घटना के खुलासे और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हो-हल्ला किया। परिवार वालों की समझदारी और पुलिस की सक्रियता देख हंगामे के मंसूबे सफल नहीं हो सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed