मौसम विभाग ने झमाझम बारिश की चेतावनी दी है। प्रदेश की राजधानी समेत बाराबंकी, हमीरपुर, इटावा, औरय्या, कन्नौज, जालौन, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, मैनपुरी, फिरोज़ाबाद आदि जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।
Heavy Rain/Thundershowers is very likely to occur during next three hours at some places in Lucknow, Barabanki, Hamirpur, Etawah, Auraiya, Kannauj, Jalaun, Lakhimpur Kheri, Sitapur, Mainpuri, Firozabad districts and adjoining areas: Meteorological Centre ,Lucknow
— ANI UP (@ANINewsUP) July 25, 2018
मौसम विभाग की संभावना के अनुसार यूपी के तमाम शहरों में 25 जुलाई को भारी बारिश होने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विभाग की मानें तो इस सप्ताह आसमान में मध्यम से घने बादल छाये रहने के कारण तेज हवाओं व गरज चमक के साथ कानपुर के पास के जिलों में मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
विभाग का यह भी कहना है कि सावन महीने के कारण भी यूपी के तमाम शहरों में तेज बारिश हो सकती है।