फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रदूषण और ग्लोबल वॉर्मिंग का लोगों पर बुरा असर, मौसम विभाग ने दी ये बड़ी चेतावनी

Sat, 08 Dec 2018 02:40 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 08 Dec 2018 02:40 PM IST
सार

- मौसम और कृषि विज्ञानियों के शोध में सामने आई बात
- प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के चलते पड़ रहा प्रभाव
- आने वाली गर्मी भी पिछली कुछ गर्मियों से ज्यादा गर्म रहेगी
 

विज्ञापन
weather department said about winter days
डेमो पिक
प्रदूषण और ग्लोबल वॉर्मिंग का असर अब तेज होता जा रहा है। इसकी वजह से इस बार जाड़े के दिन कम होंगे। मौसम विभाग के अनुसार आने वाली गर्मी भी पिछली कुछ गर्मियों से ज्यादा गर्म रहने का अनुमान है।
weather department said about winter days
डेमो पिक
पिछले दिनों कर्नाटक में हुए मौसम विज्ञानियों के सेमिनार में आगामी मौसम को लेकर जो रिपोर्ट तैयार की गई है उसमें जलवायु में तेजी से परिवर्तन आने की बात कही गई है। इसकी मुख्य वजह बढ़ते प्रदूषण को बताया गया है। 
weather department said about winter days
डेमो पिक
मौसम विज्ञानियों की रिपोर्ट के अनुसार जमीन से करीब तीन किलोमीटर ऊपर प्रदूषण की एक परत लगातार घनी होती जा रही है। ज्यादातर ठंड के मौसम में ऐसी स्थिति पैदा होती है। हवा में नमी होने की वजह से प्रदूषित कण एक जगह जमा होकर परत बना लेते हैं। इसकी वजह से जमीन से उठने वाली गर्मी उस परत से टकरा कर लौटती रहती है और वातावरण में फैलकर तापमान बढ़ाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
weather department said about winter days
डेमो पिक
यह प्रक्रिया धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। सीएसए मौसम विभाग के निदेशक नौशाद खान ने बताया कि इस बार 15 दिसंबर से 31 जनवरी के बीच ही ठंड ज्यादा पड़ने की उम्मीद है। फरवरी में तापमान धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हो जाएगा। आम तौर पर मार्च तक ठंड रहती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं रहेगा। 
विज्ञापन
weather department said about winter days
डेमो पिक
इनसे फैल रहा प्रदूषण 
वाहनों के धुएं, तेल जलने, पराली और कूड़ा जलने से प्रदूषण फैल रहा है। इनसे कार्बन डाई आक्साइड निकलती है। फसलों में यूरिया, नाइट्रोजन, जिंक और डाई उवर्रकों का इस्तेमाल, इनसे नाइट्रस आक्साइड निकलता है। इसी तरह मीथेन गैस भी प्रदूषण को बढ़ाने में सहायक है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed