फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केरल में मानसून आया, यूपी में मानसूनी बारिश के लिए मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी

Sun, 09 Jun 2019 04:06 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 09 Jun 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
weather department latest news, monsoon in these cities of up
गर्मी ने किया बेहाल - फोटो : अमर उजाला
शनिवार शाम को केरल में पहुंचे मानसून ने जमकर बारिश की है, लेकिन कानपुर समेत आसपास के कई शहरों औरैया, हमीरपुर, जालौन, महोबा, बांदा और फतेहपुर के लोगों को अभी खुश होने की जरूरत नहीं है। फिलहाल 10 दिनों तक गर्मी और उमस से परेशानी उठानी पड़ेगी।
weather department latest news, monsoon in these cities of up
गर्मी ने किया बेहाल - फोटो : अमर उजाला
महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में मानसूनी बारिश जून के आखिरी सप्ताह में होने की संभावना है। पूरी तरह से मानसून जुलाई में ही आएगा। पिछले एक सप्ताह से चल रही पुरवैया बदलकर पछुवा हवा चलने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में तापमान अगले एक सप्ताह के अंदर 44 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। 
weather department latest news, monsoon in these cities of up
गर्मी ने किया बेहाल - फोटो : अमर उजाला
भारतीय मौसम विभाग और मौसम की जानकारी देने वाले एजेंसी स्काई मेट के अनुसार इस बार मानसून की गति धीमी रहेगी। इस हिसाब से यूपी के पूर्वी और मध्य क्षेत्र के जिलों में मानसून 25 जून के बाद पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
weather department latest news, monsoon in these cities of up
गर्मी ने किया बेहाल - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि मानसून आने के एक सप्ताह के दौरान बारिश धीमी रहेगी। जुलाई से तेज बारिश हो सकती है। इससे पहले कानपुर से लेकर बुंदेलखंड के बीच रहने वालों को भारी उमस और तेज धूप से जूझना पड़ेगा। रात में भी उमस रहेगी।
विज्ञापन
weather department latest news, monsoon in these cities of up
गर्मी ने किया बेहाल - फोटो : अमर उजाला
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मौसम विभाग के विजय दुबे के अनुसार केरल से अरब सागर की रेखा से होते हुए यूपी खासकर पूर्वी यूपी के क्षेत्रों में मानसून पहुंचने में अभी कम से कम 15 से 20 दिन लगेंगे। मानसूनी बारिश इस बार जून के आखिरी दिनों में थोड़ी बहुत हो सकती है, अच्छी मानसूनी बारिश की उम्मीद जुलाई से ही की जा सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed