फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेंट्रल यूपी में आंधी, बारिश, अोले से अब तक 22 से ज्यादा की मौत, मौसम विभाग ने फिर दी ये चेतावनी 

Mon, 14 May 2018 10:47 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 14 May 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
 weather alert again in up
डेमाे पिक

यूपी के कानपुर शहर व आसपास के जिलों में रविवार देर शाम बिगड़े मौसम ने फिर जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। धूल भरी आंधी से दिन में ही अंधेरा छा गया। बिगड़े मौसम के कारण अब तक 22 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। विभाग ने फिर से मौसम बिगड़ने की चेतावनी दी है। 

 

 weather alert again in up
डेमाे पिक

बिगड़े मौसम से विभिन्न जिलों में टिन शेड उड़ने, बिजली के पोल उखड़ने और आपूर्ति ठप होने की खबर है। हमीरपुर, बांदा, जालौन, चित्रकूट, इटावा और फतेहपुर में ओले भी गिरे। उन्नाव के हसनगंज क्षेत्र के दुर्गाखेड़ा गांव में आंधी के दौरान आग लगने से 15 घर जल गए। कन्नौज में पेड़ गिरने से महिला की मौत हो गई।
 

 weather alert again in up
डेमाे पिक

कानपुर नगर में 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चली और हल्की बारिश हुई। सरसैया घाट चौराहे के पास पेड़ गिरने से यातायात ठप हो गया। शास्त्रीनगर में पेड़ गिरने से दीवार टूट गई। वीआईपी रोड पर हाईटेंशन लाइन के चार खंभे टूट गए। शाम करीब छह बजे तेज हवा से बाधित हुई बिजली आपूर्ति जगह-जगह फाल्ट होने से देर रात तक बहाल नहीं हो सकी। उन्नाव में भी बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
 weather alert again in up
डेमाे पिक

सबसे ज्यादा नुकसान आम की फसल को हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ गिरने से पोल और तार टूटने की सूचना है। हसनगंज के दुर्गाखेड़ा गांव में 15 घर आग लगने से जल गए। इटावा के भरथना क्षेत्र में कुछ स्थानों पर ओले गिरे, जिससे गेहूं की फसल और आम की फसल को नुकसान हुआ।
 

 

विज्ञापन
 weather alert again in up
डेमाे पिक
उधर, कन्नौज में दुकानों के आगे लगे टिन शेड काफी दूर जाकर गिरे। जीटी रोड तिर्वा क्रासिंग पर पेट्रोल पंप के समीप तेज आंधी के चलते दीवार ढह गई। पेड़ गिरने से एक महिला की जान चली गई। औरैया में बीहड़ी क्षेत्र में ओले गिरे। अयाना, मुरादगंज, अजीतमल, फफूंद, दिबियापुर, अछल्दा में तेज बारिश हुई। दर्जनों पोल, छोटे ट्रांसफार्मर हवा में उड़ गए।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed