{"_id":"59da262d4f1c1bd7538b664f","slug":"weapons-and-toys-found-in-digging","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुदाई में मिले पुरा पाषाण काल व ताम्र पाषाण काल के अवशेष, उठेगा प्राचीन रहस्यों से परदा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुदाई में मिले पुरा पाषाण काल व ताम्र पाषाण काल के अवशेष, उठेगा प्राचीन रहस्यों से परदा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 09 Oct 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
महाकवि गोस्वामी तुलसीदास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाकवि गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर के पास संडवावीर, समोगरी देवी व उरदाइन देवी मंदिर के आस पास पुरा पाषाण काल व ताम्र पाषाण काल के अवशेष मिलना जारी है। खुदाई मेें कुछ ऐसी वस्तुएं और पत्थर के हथियार मिले हैं जिनसे प्राचीन रहस्यों से परदा उठ सकता है।
झोपड़ी के पास मिली हस्तनिर्मित मिट्टी की मटकी
- फोटो : अमर उजाला
पुरातत्व विभाग की टीम के विशेषज्ञों का मानना है कि यहां मिल रहे अवशेष ताम्र व नवपाषाण काल के संक्रमण काल को बताता है। रविवार को मंदिर के पास पुरा पाषाणकाल के खुरचनी व पत्थर की बनी कुल्हाड़ी मिली। संडवावीर में लोमड़ी की आकृति का मिट्टी का खिलौना और हस्तनिर्मित मिट्टी की मटकी मिली है। जिससे पानी या अन्य सामग्री घर के अंदर न जा सके।
पुरा पाषाण काल की खुरचनी
- फोटो : अमर उजाला
टीम प्रभारी डॉ.शकुंतला देवी मिश्र पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ के इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ.अवनीश चंद्र मिश्रा ने बताया कि इसी स्थान से लोमड़ी की आकृति वाला मिट्टी का खिलौना मिला है। छोटी हस्तनिर्मित मटकी मिली है। जले कंडे व जानवरों की जली हड्डियों के अवशेष मिले हैं वहीं कुछ मिट्टी के बर्तन भी मिले हैं। जिससे आभास होता है कि जानवरों को भूनकर खाया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्खनन कार्य का निरीक्षण करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली के पास पुरातत्व विभाग की टीम का उत्खनन धीरे-धीरे लोगों के लिए उत्सुकता बनता जा रहा है। रविवार को डॉ.शकुंतला देवी मिश्र पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ के कुलपति प्रो.नीशित राय ने पूरी टीम से पूरी रिपोर्ट मांगी। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट प्रताप गोपेंद्र सिंह ने उत्खनन स्थल जाकर जानकारी ली।
विज्ञापन
गोस्वामी तुलसीदास
नव पाषाण काल की संस्कृति के चिन्ह दिखे
डॉ.शकुंतला देवी मिश्र पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ के इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ.अवनीश चंद्र मिश्रा ने बताया कि उरदाइन देवी मंदिर के पास नव पाषाण काल की संस्कृति के चिन्ह दिखे हैं। इसे पुरा पाषाण काल के क्लीवर(खुरचनी) व हैडेस(हस्तकुठार, पत्थर निर्मित कुल्हाड़ी) भी मिली है। समोगरी देवी मंदिर के पास चंदेलकालीन संस्कृति के अवशेष के चिन्ह हैं। जिसका टीम सर्वे कर रही है। फिलहाल इसकी खुदाई का प्रस्ताव अब नहीं है। भारत सरकार पुरातत्व विभाग से अनुमति मिलने पर ही इसकी खुदाई होगी।