फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भीषण अग्निकांड की चपेट में आया ये गांव, स्वाहा हो गए डेढ़ दर्जन आशियाने

Sat, 25 Mar 2017 11:53 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 25 Mar 2017 11:53 PM IST
सार

- पथरा गांव में हुआ अग्निकांड, 40  लाख की संपत्ति जली
- फायर ब्रिगेड की मदद से तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया

विज्ञापन
village came under the grip of fire
आग बुझने के बाद टूटे पड़े घर। - फोटो : अमर उजाला
जब भी हम अपनी आंखों के सामने किसी का घर जलता हुआ देखते हैं और पीड़ित की चीख-पुकार कानों में महसूस करते हैं तो मन के भीतर से एक ही पुकार आती है, पीड़ितों की मदद करो। लेकिन जब यह हादसा एक विकराल रूप धारण कर लेता है तो आप अंदाजा लगा सकते है चोट भी कितनी गहरी लगती होगी।    


 
village came under the grip of fire
आग के बाद गांव के घरों की स्थिति - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट के पहाड़ी इलाके के पथरा गांव में अचानक आग लगने से डेढ़ दर्जन घर देखते ही देखते स्वाहा हो गए। हालांकि इस अग्निकांड में किसी की जान नहीं गई। लेकिन आर्थिक नुकसान बड़ा हुआ।

 
village came under the grip of fire
चित्रकूट में आग के बाद गांव की तस्वीर
तकरीब 40 लाख की गृहस्थी व अनाज राख हो गया। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड की मदद से तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया। शनिवार दोपहर अचानक साढे़ तीन बजे गांव के जगदीश पीढ़िया के घर में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। घर में मौजूद महिलाएं आग को देखकर चिल्लाती हुई बाहर की ओर भागीं। ग्रामीणों ने अपने प्रयास से आग पर नियंत्रण का प्रयास किया लेकिन आग की लपटें बढ़ती चली गईं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
village came under the grip of fire
चित्रकूट के गांव में आग के बाद ग्रामीण
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लगभग एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाना शुरू किया।

इस बीच आग ने एक दर्जन घरों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर सदर विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, एसडीएम दुर्गेश पांडेय, जगदीश गौतम व आशीष सिंह आदि ने ग्रामीणों का हौसला बढ़ाकर पीड़ितों को ढांढस बंधाया। ग्रामीणों के अनुसार इस आग से 16 घरों की लगभग 40 लाख की संपत्ति राख हो गयी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed