फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पैसा नहीं मिला लेकिन CM योगी का आशीर्वाद जरूर मिल गया

Sat, 25 Mar 2017 11:49 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 25 Mar 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
glad to fouind blessings of yogi adityanath
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
उत्तर प्रदेश के नए सीएम योगी आदित्यनाथ को देखकर किसी को भी यह लगेगा कि वह बड़ी सिंपल लाइफ जीते हैं। सीएम बनने के बावजूद भी उनके रहन-सहन, खान-पान, वेशभूषा में किसी तरीके का कोई बदलाव नहीं आया है। उनके सादगी पसंद जीवन का सबूत उस वक्त फिर मिल गया जब उनके अस्थाई निवास पर एक नाई को देखा गया।  

 



 

glad to fouind blessings of yogi adityanath
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

दरअसल, योगी को कल बाल कटाने के साथ शेविंग करानी थी। मुख्यमंत्री ने अपने करीबियों से यह इच्छा जताई और इसके लिए एक नाई को बुलाने के लिए कहा। बाइक से दो लोग नाई की तलाश में ताड़ी खाना, नरही पहुंचे। यहां ताड़ी खाना नरही में रामानंद सैलून की दुकान चलाते हैं।  

 

glad to fouind blessings of yogi adityanath
रामानंद अपनी सैलून में काम करते हुए

 

इस दौरान रामानंद से बातचीत के बाद उसे वीवीआइपी गेस्ट हाउस चलने के लिए कहा गया। पूछने पर रामानंद को ज्ञात हुआ कि उसे मुख्यमंत्री के बाल काटने हैं। बेहद उत्साहित रामानंद बाइक सवार लोगों के साथ गेस्ट हाउस हो लिया। वहां पहले से बाल काटने की सामग्री रखी हुई थी, जिसके सहारे रामानंद ने मुख्यमंत्री के बाल काटे और वापस दुकान पर लौट आया। देखते ही देखते राजधानी में मुख्यमंत्री की सादगी के चर्चे जोर-शोर से होने लगे।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
glad to fouind blessings of yogi adityanath
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

इसके बाद रामानंद की दुकान में लोगों का तांता लग गया। लोगों के साथ-साथ बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी भी बस्ती निवासी रामानंद से तरह-तरह के सवाल पूछने लगे, जिसका नाई ने शालीनता से जवाब भी दिया। रामानंद ने बताया योगी के बाल काटने का सौभाग्य मिला उसके लिए बेहद खुश हूं। रामानंद ने बताया उनसे पैसे नहीं मिले लेकिन उनका आशीर्वाद जरूर मिल गया। इसी के साथ रामानंद बिना पारिश्रमिक लिए खुशी से योगी के पैर छूकर वापस चले आए। 




 

विज्ञापन
glad to fouind blessings of yogi adityanath
योगी आदित्यनाथ के बाल काटने वाले रामानंद हो गए फेमस

अब लोग शान से कह रहे हैं सीएम वाले नाई से कटिंग कराई है

रामानंद मूलत: बस्ती के हैं। रामतीरथ मार्ग पर आदर्श हेयर कटिंग सैलून की शुरुआत उनके मामा राम किशोर ने 1950 में की थी। यहां दोपहर बाद अपनी बारी का इंतजार करते लोग यही चर्चा करते नजर आए कि हम भी शान से कह सकते हैं कि हम सीएम वाले नाई से कटिंग और शेविंग करवाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed