फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विकास दुबे फिल्मी हस्तियों से मिलने व बॉलीवुड फिल्मों का था शौकीन, सनी देओल था फेवरेट हीरो

Tue, 25 Aug 2020 05:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 25 Aug 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey was fond of meeting film personalities , Sunny Deol is a favorite hero
विकास दुबे फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड का कुख्यात विकास दुबे को फिल्मों और फिल्मी हस्तियों से दोस्ती का शौक था। राजनीति कार्यक्रमों में बालीवुड कलाकारों तक अपनी पहुंच बनाकर वह ग्रामीणों के बीच हीरो-हिरोइन संग के किस्से सुनाकर रौब गांठता था। विकास विधानसभा हो या फिर लोकसभा चुनाव, बड़े कार्यक्रमों में फिल्म कलाकारों संग फोटो खिंचवाने का मौका नहीं छोड़ता था।


 
Vikas Dubey was fond of meeting film personalities , Sunny Deol is a favorite hero
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
डीजे की तेज धुनों पर विकास दुबे और उसके गुर्गे अपनी बंदूकों - राइफलों संग खूब नाचते भी थे। चौबेपुर-शिवराजपुर व कानपुर देहात के शिवली में अपराध का पर्याय बना विकास दुबे फिल्मों-फिल्मी हस्तियों का बहुत शौकीन था। बिकरू कांड के बाद विकास दुबे को लेकर परत दर परत उससे जुड़े कई राज भी खुलते जा रहे हैं। फिल्मों के प्रति रुचि व बालीवुड कलाकारों तक अपनी पहुंच रखने की बात भी सामने आ रही है।

 
Vikas Dubey was fond of meeting film personalities , Sunny Deol is a favorite hero
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों के मुताबिक,  दहशतगर्द विकास दुबे भले दुनिया में नहीं है, लेकिन लोगों के जेहन में उसका खौफ अभी भी बरकरार है। कुछ लोगों ने बताया कि विकास के कई गुर्गे अभी भी मौजूद हैं, ऐसे में जुबान खोलने से पहले बहुत कुछ सोचना पड़ता है। बताया कि फिल्म अभिनेता सनी देओल को विकास अपना आइडियल हीरो मानता था। विकास के मुंबई शहर से भी कई किस्से जुड़े हैं। यहीं कारण है कि उसके खास गुड्डन त्रिवेदी को मुंबई से ही गिरफ्तार किया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey was fond of meeting film personalities , Sunny Deol is a favorite hero
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
पंडित से न उलझो, पीतल नहीं झेल पाओगे
बिकरू गांव में अपराध रचने वाला कुख्यात विकास दुबे जब गुर्गों के साथ होता था तब रौब में विरोधी को तकिया कलाम सुनाता था कि यदि पंडित से उलझोगे तो पीतल (राइफल की गोलियां) नहीं झेल पाओगे। स्थानीय लोगों की माने तो विकास दुबे और उसके गुर्गें नौटंकी और रामलीला के कार्यक्रम में जमकर रौब झाड़ते थे। डांसर के नाचने पर विकास और उसके गुर्गे हवाई फायरिंग भी करते थे।

 
विज्ञापन
Vikas Dubey was fond of meeting film personalities , Sunny Deol is a favorite hero
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
मुंबई के निर्देशकों का बिकरू पहुंचना शुरू 
कुख्यात विकास दुबे द्वारा किए अपराध को फिल्मी पर्दे पर उतारने के लिए इन दिनों बालीवुड से निर्देशकों, लेखकों व कैमरामैन का बिकरू गांव आना शुरू हो गया है। एक सप्ताह में बिकरू गांव में फिल्म इंडस्ट्री से जड़े कई लेखक, कैमरामैन, निर्देशकों का पहुंचना जा रही है। नामी फिल्मों में सेट्स तैयार करने वाले भी नियमित रूप से बिकरू गांव पहुंचकर ग्रामीणों और विकास दुबे की कोठी के इर्द गिर्द मौजूद रहकर कहानी बनाने में जुटे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed