फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विकास दुबे के साथ साये की तरह रहने वाले खूंखार को पुलिस ने दबोचा, बताया पुलिस वालों को कैसे मारा था

Thu, 10 Sep 2020 03:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 10 Sep 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey: Police arrested the dreaded living with Vikas Dubey, told how the policemen were killed
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
बिकरू में दो जुलाई की रात आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपियों को पुलिस एक-एक कर दबोच रही है। दहशतगर्द विकास दुबे के गनर अखिलेश दीक्षित को पुलिस ने बुधवार को चौबेपुर से गिरफ्तार कर लिया है। उस पर 50 हजार का इनाम घोषित था। विकास दुबे के साथ मिलकर अखिलेश ने अपनी लाइसेंसी राइफल से पुलिसकर्मियों पर गोलियां दागीं थीं।
Vikas Dubey: Police arrested the dreaded living with Vikas Dubey, told how the policemen were killed
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
बिल्हौर सीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि विवेचना के दौरान अखिलेश का नाम सामने आया था। वह रूरा (कानपुर देहात) के गुटैया का रहने वाला है। वह अधिकतर समय विकास के साथ ही रहता था। वारदात की रात विकास के साथ अखिलेश भी मौजूद थे। उसने अपनी राइफल से तीस-चालीस राउंड फायर कर पुलिसकर्मियों की हत्या की थीं।
 
Vikas Dubey: Police arrested the dreaded living with Vikas Dubey, told how the policemen were killed
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
उसकी निशानदेही पर जंगल से उसकी लाइसेंसी राइफल बरामद की गई। फरारी के दौरान कई शहरों के साथ चित्रकूट में भी वह छिपा था। सीओ ने बताया कि अखिलेश पिछले साल पत्नी की हत्या में जेल गया था।  इसी साल जून में वो जमानत पर छूटा था। तब से विकास दुबे के साथ साये की तरह रह रहा था। जमानत करवाने में विकास ने उसकी मदद की थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey: Police arrested the dreaded living with Vikas Dubey, told how the policemen were killed
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
बता दें कि दो जुलाई की रात को बिकरू गांव में विकास दुबे के घर दबिश देने पहुंची पुलिस की टीम पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने हमला कर दिया था। जिसमें सीओ देवेंद्र मिश्रा सहित आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। यूपी एसटीएफ ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए विकास दुबे सहित उसके पांच साथियों को मुठभेड़ में मार गिराया था।

 
विज्ञापन
Vikas Dubey: Police arrested the dreaded living with Vikas Dubey, told how the policemen were killed
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
अभी तक पुलिस इस मामले में 21 लोगों को जेल भेज चुकी है। विकास के सात साथी सरेंडर कर चुके हैं। वहीं इस घटना में शामिल कुछ बदमाश अभी तक फरार चल रहे हैं। जिन्हें ढूंढने के लिए यूपी एसटीएफ की कई टीमें लगी हुई हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed