फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दहशतगर्द विकास दुबे का भाई 16 साल से जमानत पर बाहर, जांच में पुराने रिकार्ड देखकर पुलिस भी हैरान

Fri, 24 Jul 2020 07:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 24 Jul 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey News: Vikas Dubey's brother is out on bail for 16 years
विकास दुबे (मृतक) , भाई दीपू - फोटो : amar ujala
दहशतगर्द विकास दुबे का सगा भाई दीपक दुबे उर्फ दीपू 16 साल से जमानत पर बाहर है। वह विकास के साथ हर छोटे-बड़े अपराध में शामिल रहा है। हैरानी की बात ये है कि वह न तो थाना स्तर और न ही जिला स्तर पर शीर्ष अपराधियों की सूची में शामिल है और न ही उसकी हिस्ट्रीशीट खुली।

 
Vikas Dubey News: Vikas Dubey's brother is out on bail for 16 years
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
दहशतगर्द भाइयों के खौफ से चौबेपुर समेत आसपास के थानों की पुलिस कार्रवाई करने से पीछे हटती रही है। बिकरू कांड के बाद लखनऊ में उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ है और उस पर 20 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है।

 
Vikas Dubey News: Vikas Dubey's brother is out on bail for 16 years
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शिवली थाना क्षेत्र में सन 2000 में ताराचंद इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल सिद्घेश्वर पांडेय की हत्या हुई थी। इसमें विकास दुबे और उसका भाई दीपक दुबे भी शामिल था। दोनों जेल गए थे और उम्र कैद की सजा हुई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey News: Vikas Dubey's brother is out on bail for 16 years
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
शिवली थाने के इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने बताया कि 2004 में दीपक को हाईकोर्ट से इसी मामले में जमानत मिली थी। उसके बाद से वो जेल से बाहर है। जेल से छूटने के बाद उसके खिलाफ कानपुर नगर के कल्याणपुर थाने में मारपीट और बलवा का केस दर्ज हुआ लेकिन उसमें फाइनल रिपोर्ट लग गई थी। तब से वो विकास दुबे के काले धंधों में शामिल होता रहा है लेकिन उस पर केस दर्ज नहीं हुए।

 
विज्ञापन
Vikas Dubey News: Vikas Dubey's brother is out on bail for 16 years
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
बता दें कि बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे और उसके पांच साथियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। पुलिस इस मामले में अभी तक 12 से अधिक लोगों को जेल भेज चुकी है। विकास दुबे के भाई दीपक दुबे उर्फ दीपू को पकड़ने के लिए पुलिस ने उसके सिर पर भी 20 हजार का इनाम घोषित किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed