फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मनु ने बताया सीओ को गोली मारने से पहले विकास अमर से बोला था, ये मेरा एनकाउंटर करने आया है, फिर ठाेक दिया

Mon, 27 Jul 2020 04:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 27 Jul 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
vikas dubey news: Manu told that Vikas had spoken to Amar before he shot CO
vikas dubey news - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड के बाद पुलिस को बयान दर्ज कराते समय विकास दुबे के ममेरे भाई शशिकांत की पत्नी मनु पांडेय का एक और वीडियो वायरल हुआ है जिसमें मनु पुलिस को बता रही है कि कैसे विकास ने सीओ समेत अन्य पुलिस कर्मियों की हत्या की थी।


 
vikas dubey news: Manu told that Vikas had spoken to Amar before he shot CO
शशिकांत की पत्नी मनु - फोटो : अमर उजाला
मनु का कहना था कि दहशतगर्द विकास अमर से कह रहा था कि ये मेरा एनकाउंटर करने आया है। ये कहते हुए विकास ने सीओ को गोली मार दी थी। इससे बाद घायल पुलिस कर्मियों के ऊपर दोबारा विकास ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोली चलाई थी।

 
vikas dubey news: Manu told that Vikas had spoken to Amar before he shot CO
vikas dubey news - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान विकास चिल्ला चिल्लाकर गालियां दे रहा था। पुलिस कर्मियों की हत्या के बाद वह कह रहा था कि मेरा एनकाउंटर करने आए थे, इसलिए सबको मार दिया। ये कहते हुए विकास ने दोबारा सीओ पर गोली चलाई थी। पुलिस ने मनु के इस वीडियो को भी विवेचना में शामिल किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
vikas dubey news: Manu told that Vikas had spoken to Amar before he shot CO
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
बिकरू कांड में वायरल हुए वीडियो से पता चला था कि सीओ देवेंद्र मिश्रा को अमर दुबे ने मारा था। वो जान की भीख मांग रहा था। कह रहा था जाने दो फिर नहीं आएंगे। गुरुवार को वायरल हुए इस वीडियो में विकास के ममेरे भाई शशिकांत की पत्नी मनु और मामी सुषमा की बातचीत ने पूरे पुलिस प्रशासन को हिलाकर रख दिया था। 

 
विज्ञापन
vikas dubey news: Manu told that Vikas had spoken to Amar before he shot CO
vikas dubey news - फोटो : अमर उजाला
वीडियो में शशिकांत की पत्नी मनु कह रही है सीओ साहब को जब आंगन में मार रहे थे तब ये नहीं सोचा कि घर में छोटे छोटे बच्चे हैं उनका क्या होगा। इसी बीच किसी युवक की आवाज वीडियो में सुनाई देती है। वो कहता है पुलिस वाले चिल्ला रहे थे अमर भाई न मारो। हम दोबारा यहां नहीं आएंगे। तब विकास की मामी सुषमा ने कहा कि हमने तो अपने कानों से सुना है। पुलिस वाले कह रहे थे हमें न मारो। अब हम कभी नहीं आएंगे। उसने (अमर) किसी की एक नहीं सुनी। उसने ठायं ठायं कर के उन्हें ठोक दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed