फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikas dubey news: धीरू पंडित अपने चहेतों को ही योजनाओं में देता था काम, विकास दुबे तक पहुंचाता था ये जानकारी

Wed, 19 Aug 2020 01:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 19 Aug 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
vikas dubey news: Another accused surrender in Bikaru case
धीरू पंडित व विकास दुबे की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में आठ पुलिस कर्मियों की हत्या में शामिल अन्य आरोपियों में गांव का रोजगार सेवक भी शामिल था। मंगलवार को वारदात के डेढ़ माह के बाद आरोपी ने कानपुर देहात जिले की कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। गांव में वारदात के बाद से मनरेगा योजना का काम ठप है।
vikas dubey news: Another accused surrender in Bikaru case
विकास दुबे फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जरूरत मंदों को रोजगार के लिए गांव से पलायन करने की नौबत बनी हुई है। बिकरू ग्राम पंचायत का मनरेगा रोजगार सेवक धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी उर्फ धीरू पंडित भी वारदात में शामिल था। घटना के बाद से फरार था। स्थानीय लोगों ने पुलिस की जांच में बताया कि विकास दुबे के भाई दीपक दुबे की पत्नी अंजलि दुबे बिकरू ग्राम पंचायत की प्रधान हैं, लेकिन लखनऊ में ही रहती हैं। विकास दुबे ने अंजली दुबे की प्रधान संबंधी काम धीरू पंडित को सौंप रखा है।
vikas dubey news: Another accused surrender in Bikaru case
विकास दुबे एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
यहां के ग्रामीणों ने बताया कि धीरू पंडित मनमाने ढंग से सिर्फ अपने हितैषियों को पंचायत की योजनाओं में शामिल करता था और ग्राम प्रधान की गैर मौजूदगी में ब्लाक और क्षेत्र पंचायत की बैठक में प्रधान प्रतिनिधि के रूप में शामिल होता था। खंड विकास अधिकारी आलोक पांडे ने बताया कि बिकरू गांव में दो जुलाई को हुई घटना के बाद मनरेगा ही नहीं बल्कि पंचायत के कई विकास कार्य प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
vikas dubey news: Another accused surrender in Bikaru case
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
रोजगार सेवक की गिरफ्तारी या समर्पण की कोई लिखित जानकारी नहीं मिली है। यदि कोई बिकरू का बेरोजगार मनरेगा योजना से जुड़कर रोजगार चाहता है तो ग्राम विकास अधिकारी से संपर्क कर आवेदन दे। अभी तक ग्राम प्रधान अंजलि दुबे की ओर से मनरेगा से संबंधित कच्चे पक्के कार्य कराने की कोई सूची उपलब्ध नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
vikas dubey news: Another accused surrender in Bikaru case
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
विकास दुबे को क्षेत्रीय राजनीति की पूरी जानकारी देता था धीरू
घेमऊ जिला पंचायत क्षेत्र सहित शिवराजपुर और चौबेपुर ब्लाक के कई ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायत इलाकों से जीते प्रधानों, बीडीसी सदस्यों, ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्यों की पूरी जानकारी मोबाइल और घर जाकर मनरेगा रोजगार सेवक धर्मेंद्र उर्फ धीरू पंडित विकास दुबे को देता था। विकास खंड के अधिकारियों, कर्मियों को विकास पंडित की सूचना धीरू के माध्यम से पहुंचती थी। सखरेज, आंटी, भीटी, मरहमत नगर, कमालपुर, काशीनाथ पुरवा आदि गांवों में राशन वितरण में भी दखल रखता था। ग्रामीणों ने पुलिस और एसआईटी जांच अधिकारियों से शिकायत की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed