फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Encounter: मारे गए बदमाश प्रेम प्रकाश पांडेय की पत्नी बोली- विकास दुबे ने मेरा परिवार बर्बाद किया, पति थे निर्दोष

Tue, 07 Jul 2020 11:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 07 Jul 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter News: Prem Prakash Pandey's wife gave statement against Vikas Dubey
प्रेम कुमार पांडे एनकाउंटर में मारे गए, रोती-बिलखती पत्नी सुषमा पांडे - फोटो : अमर उजाला
बिकरू गांव में मुठभेड़ में मारे गए बदमाश प्रेम प्रकाश पांडेय की पत्नी सुषमा ने पति को बेकसूर बताते हुए विकास दुबे पर परिवार बर्बाद करने का आरोप लगाया है। कहा कि पुलिस को मारना ही है तो विकास को मारे। पुलिस पर भी आरोप लगाया कि पति का शव उन्हें नहीं सौंपा गया
Vikas Dubey Kanpur Encounter News: Prem Prakash Pandey's wife gave statement against Vikas Dubey
हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला
वारदात के बाद शुक्रवार सुबह पुलिस ने विकास दुबे के मामा प्रेम प्रकाश पांडेय और चचेरे भाई अतुल दुबे को मुठभेड़ में मार गिराया था। शव का पोस्टमार्टम कराया था। उसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया था। प्रेम प्रकाश की पत्नी सुषमा का कहना है कि प्रेम प्रकाश के मारे जाने की खबर उन्हें अखबार से मिली।

 
Vikas Dubey Kanpur Encounter News: Prem Prakash Pandey's wife gave statement against Vikas Dubey
विकास दुबे - फोटो : amar ujala
पुलिस ने उन्हें नहीं बताया। उनका कहना है कि प्रेम प्रकाश बेकसूर हैं, पुलिस ने फर्जी मारा है। आईजी ने बताया कि शनिवार को ही उनके परिजनों को शव सौंप दिए गए थे। इसकी कागजी लिखापढ़ी भी कराई गई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter News: Prem Prakash Pandey's wife gave statement against Vikas Dubey
कानपुर एनकाउंटर में शहीद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विकास को मार दो, मेरे परिवार को तो छोड़ दो
सुषमा और उनकी बहू मन्नो ने कहा कि विकास ने उनको और उनके परिवार को बर्बाद कर दिया। वो पहले गांव में नहीं रहती थीं। चार-पांच महीने पहले ही विकास के दूसरे मकान में रहने आईं थीं। विकास के गुनाहों में उनके पति और ससुर प्रेम प्रकाश भी पिसते गए।

 
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter News: Prem Prakash Pandey's wife gave statement against Vikas Dubey
कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिसकर्मी शहीद - फोटो : अमर उजासा
मन्नो ने कहा कि अगर मारना ही है तो विकास को मारो। बेकसूरों को न मारें।  मन्नो और सुषमा का रो-रोकर बुरा हाल है। कई बार वो बेहोश भी हुईं। उधर पुलिस का कहना है कि प्रेम प्रकाश ने विकास के साथ मिलकर पुलिसकर्मियों को मारा। उसी के घर में सीओ की हत्या की गई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed