{"_id":"5f4e7bff8ebc3e54dd17d610","slug":"vikas-dubey-kanpur-news-notice-to-attach-the-property-of-jai-and-his-brothers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिकरू कांड: विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई व उसके भाइयों की संपत्ति कुर्क करने को नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिकरू कांड: विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई व उसके भाइयों की संपत्ति कुर्क करने को नोटिस चस्पा
Tue, 01 Sep 2020 10:29 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 01 Sep 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
जय व उसके भाइयों की संपत्ति कुर्क करने को नोटिस चस्पा
- फोटो : अमर उजाला
जय बाजपेई और उसके फरार भाइयों की संपत्ति कुर्क करने के लिए पुलिस ने मंगलवार को मुनादी कराकर आरोपियों की संपत्तियों के बाहर नोटिस चस्पा किया गया।
जय व उसके भाइयों की संपत्ति कुर्क करने को नोटिस चस्पा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने जय को जेल भेजने के बाद उसके भाइयों रजयकांत, अजयकांत और शोभित पर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। इसके बाद से तीनों फरार हैं।
जय व उसके भाइयों की संपत्ति कुर्क करने को नोटिस चस्पा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने इनकी 11 संपत्तियां चिह्नित कर 37 करोड़ रुपये कीमत आंकी है। मंगलवार दोपहर बजरिया और नजीराबाद पुलिस जय और उसके भाइयों की दुकान और मकान पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
जय व उसके भाइयों की संपत्ति कुर्क करने को नोटिस चस्पा
- फोटो : अमर उजाला
मुनादी करने के बाद 11 संपत्तियों पर नोटिस चस्पा किया गया। बता दें कि ब्रह्म नगर का रहने वाला जय बाजपेई करीब सात वर्ष पहले एक प्रिंटिंग प्रेस में महज कुछ हजार रुपये की नौकरी करता था।
विज्ञापन
जय व उसके भाइयों की संपत्ति कुर्क करने को नोटिस चस्पा
- फोटो : अमर उजाला
देखते-देखते वह अरबपति बन गया। बिकरू कांड के ठीक एक दिन बाद जय को काकादेव पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। जय बाजपेई की अन्य संपत्तियों की भी जांच होगी। यह भी पता चला है कि जय और विकास दुबे का पैसा शहर के अस्पताल, होटलों और अपार्टमेंटों में लगा है।