{"_id":"5f4e6c9d8ebc3e5437392670","slug":"husband-ruthless-murder-of-wife-in-hardoi-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या, गले पर तकिया रखकर फरार हुआ पति, इसलिए दी दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या, गले पर तकिया रखकर फरार हुआ पति, इसलिए दी दर्दनाक मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 01 Sep 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
पत्नी की निर्मम हत्या का मामला, मौके पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरदोई जिले में कोतवाली क्षेत्र के चंदीपुरवा में मकान बेचने से इनकार करने पर पति ने पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। मृतका के भाई की तहरीर पर पति के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के चंदीपुरवा निवासी ई-रिक्शा चालक दीपक गुप्ता के परिवार में पुत्र नैतिक (10) और पुत्री मानसी (6) भी हैं।
2 of 6
पत्नी की निर्मम हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार दोपहर उसने घर में पत्नी मीना (38) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद गले पर तकिया रख दिया और फरार हो गया। बाहर के कमरे में बैठे बेटे नैतिक और मानसी ने घटना की जानकारी पड़ोस में रहने वाले ताऊ नंद किशोर गुप्ता व अन्य परिजनों को दी।
3 of 6
घर में लगा सीसीटीवी
- फोटो : अमर उजाला
मृतका के भाई प्रेम कुमार निवासी टोलवा आट को जानकारी हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी। सीओ सिटी राकेश वशिष्ठ, शहर कोतवाल जगदीश यादव मौके पर पहुंच गए। पूरे घर की तलाशी भी ली गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मृतका के भाई प्रेम कुमार ने बताया कि जिस मकान में मीना और दीपक रहते थे, वो मीना के नाम है। दीपक शराब पीने का लती है। आए दिन वह मकान बेचने के लिए दबाव बनाता था, लेकिन मीना ने इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
5 of 6
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इसको लेकर मीना के साथ मारपीट भी करता था। मंगलवार को भी मारपीट के बाद उसने अपना ई रिक्शा घर के बाहर नाले में डाल दिया था। शहर कोतवाल ने बताया कि प्रेम की तहरीर पर दीपक के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।