फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikas Dubey Encounter: एनकाउंटर पर उठ रहे ये 10 बड़े सवाल, जिनका नहीं किसी के पास जवाब

Fri, 10 Jul 2020 02:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 10 Jul 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter Today News in Hindi: Many questions arising in the Vikas encounter
विकास दुबे एनकाउंटर - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला कुख्यात बदमाश विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया है। उसे कल मध्यप्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद यूपी एसटीएफ उसे कानपुर ला रही थी। कानपुर जिले से दो किलोमीटर दूर एसटीएफ की गाड़ी पलट गई। जिसके बाद विकास दुबे ने पुलिसकर्मियों के हथियार छीनकर भागने की कोशिश की।


Vikas Dubey Kanpur Encounter Today News in Hindi: Many questions arising in the Vikas encounter
विकास दुबे एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
विकास दुबे का मौत से पहले का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में विकास को टोल प्लाजा पर देखा गया था। यूपी एसटीएफ की टीम जिस कार में विकास दुबे को मध्यप्रदेश से उत्तर प्रदेश ला रही थी उसे आखिरी बार कानपुर से पहले बड़ा टोल प्लाजा से गुजरते हुए देखा गया था।

 
Vikas Dubey Kanpur Encounter Today News in Hindi: Many questions arising in the Vikas encounter
विकास दुबे एनकाउंटर - फोटो : amar ujala
बताया जा रहा है कि विकास दुबे को उज्जैन से जिस गाड़ी में लाया जा रहा था, झांसी के करीब आकर उसे दूसरी गाड़ी में शिफ्ट किया गया। हालांकि इसका कारण नहीं पता चल सका है कि ऐसा क्यों किया गया। विकास दुबे को उज्जैन से लाते समय कानपुर देहात के बारा टोल प्लाजा पर पूरा ट्रैफिक रोक दिया गया। इसमें मीडिया की गाड़ियां भी थीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter Today News in Hindi: Many questions arising in the Vikas encounter
विकास दुबे एनकाउंटर - फोटो : amar ujala
जब मीडियाकर्मियों ने पूछा कि ऐसा क्यों किया जा रहा है तो पुलिस ने जवाब नहीं दिया, सिर्फ मीडिया को वहीं रोक दिया। यहां से 30 से 32 किमी दूर कानपुर के सचेंडी थाना इलाके में किसान नगर नहर के पास गाड़ी पलटने के बाद मुठभेड़ हुई, जिसमें विकास मारा गया। विकास के एनकाउंटर पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। 

 
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter Today News in Hindi: Many questions arising in the Vikas encounter
विकास दुबे एनकाउंटर - फोटो : amar ujala
ये हैं बड़े सवाल
खुद आत्मसमर्पण करने वाला विकास भागा या भगाने के बाद मारा गया?
यूपी पुलिस और एसटीएफ गिरफ्तार करने में नाकाम क्यों रही?
सीमायें सील होने के बाद पुलिस की नजरों से कैसे बच कर एक शहर से दूसरे शहर और दूसरे राज्य में प्रवेश करता रहा विकास?
मीडिया के माध्यम से क्या उजागर करने वाला था विकास दुबे?
मध्यप्रदेश के उज्जैन में ही आत्मसमर्पण क्यों?
यूपी पुलिस को कई दिन तक छकाने वाले विकास ने उज्जैन में इतनी आसानी से किस कारण समर्पण किया वो भी खुद चिल्ला-चिल्लाकर कि वो विकास दुबे कानपुर वाला है?
विकास के मंदिर के बाहर मिलने के बाद उज्जैन में अधिकारियों की गुप्त मीटिंग क्यों?
गिरफ्तार विकास को उज्जैन से कानपुर लाते समय गाड़ियां क्यों बदली गईं?
मामूली मामलों में हथकड़ी लगाने वाली पुलिस ने इतने बड़े अपराधी विकास को हथकड़ी क्यों नहीं लगाई?
उज्जैन से कानपुर तक पुलिस ने विकास से कोई पूछताछ की या मौन सफर किया?
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed