फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Four hour traffic jam on Naveen Ganga Bridge crowds gathered for Ganesh idol immersion relief at 11 PM

कानपुर: नवीन गंगा पुल पर चार घंटे का जाम, गणेश मूर्ति विसर्जन की भीड़ से यातायात ठप, रात 11 बजे मिली राहत

Sat, 19 Sep 2026 12:54 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 19 Sep 2026 12:54 AM IST
सार

Kanpur News: गणेश मूर्ति विसर्जन के चलते शुक्रवार शाम नवीन गंगा पुल पर करीब चार घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। गोलाघाट मोड़ पर उमड़ी भीड़ और वाहनों के कारण यातायात ठप हो गया। गंगाघाट, कानपुर कैंट और यातायात पुलिस की संयुक्त मशक्कत के बाद रात 11 बजे जाम खुल सका।

विज्ञापन
Kanpur Four hour traffic jam on Naveen Ganga Bridge crowds gathered for Ganesh idol immersion relief at 11 PM
नवीन गंगा पुल पर लगा जाम - फोटो : amar ujala

विस्तार

शुक्लागंज में गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान शुक्रवार की शाम यातायात व्यवस्था बेपटरी रही। नवीन गंगा पुल पर रात सात से 11 बजे तक चार घंटे जाम लगा रहा। कानपुर के गोला घाट मोड़ के पास प्रतिमा विसर्जन के कारण श्रद्धालुओं की भीड़ और साथ आए वाहनों के कारण कानपुर, शुक्लागंज की ओर आने-जाने वाले वाहन फंस गए, जिससे जाम बढ़ता गया।

विज्ञापन

गंगाघाट कोतवाली और कानपुर कैंट पुलिस के अलावा यातायात पुलिस ने मौके पर जाम खलवाया, तब रात 11 बजे आवागमन बहाल हो सका। जाम की वजह से कानपुर और शुक्लागंज से आने जाने वाले ई-रिक्शा और ऑटो चालकों ने सवारियां तक उतार दी, जिससे लोगों को पैदल ही आवागमन करना पड़ा। शुक्रवार रात सात बजे नवीन गंगा पुल पर प्रतिमा विसर्जन के कारण जाम लग गया।

विज्ञापन





पुल पर आवागमन ठप हो गया
इससे शुक्लागंज और कानपुर के बीच नवीन गंगा पुल पर आवागमन ठप हो गया। वाहनों की लंबी कतार लग गई। जानकारी मिलने पर मौके पर कोतवाली गंगाघाट प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। पीआरडी जवान और यातायात पुलिस भी पहुंची, मामला पुल मार्ग का होने के कारण कैंट कानपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन

रात करीब 11 बजे जाम खुला
दोनों थानों की फोर्स ने मिलकर जाम को खुलवाने का प्रयास किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि कानपुर के गोलाघाट की ओर विसर्जन स्थल में जाने के लिए वाहनों और लोडर के अलावा लोगों की भीड़ जमा हुई, जिस कारण जाम लगा। रात करीब 11 बजे जाम खुला, जिसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed