फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Preparations underway for daily flights to Hyderabad starting in October

कानपुर: अक्तूबर से हैदराबाद के लिए रोजाना उड़ान की तैयारी, अब बंगलूरू की उड़ान सप्ताह में तीन दिन ही

Fri, 18 Sep 2026 10:51 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 18 Sep 2026 10:51 PM IST
सार

Kanpur News: चकेरी एयरपोर्ट से अक्टूबर के चौथे सप्ताह से हैदराबाद के लिए रोजाना सीधी उड़ान सेवा दोबारा शुरू करने की तैयारी है। वहीं, यात्रियों की संख्या कम रहने के कारण बंगलूरू की फ्लाइट अब सप्ताह में केवल तीन दिन संचालित होगी।

विज्ञापन
Kanpur Preparations underway for daily flights to Hyderabad starting in October
कानपुर एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में हैदराबाद की रोजाना उड़ान जून से बंद है। इसे अक्तूबर के चौथे सप्ताह से शुरू करने की तैयारी है। वहीं, बंगलूरू की उड़ान अब सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शनिवार को संचालित होगी। शुक्रवार की सेवा बंद कर दी गई है। एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन

एयरपोर्ट पर आगे भी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। उधर, चकेरी एयरपोर्ट पर यात्रियों की समस्याओं की सुनवाई के लिए छह क्यूआर कोड लगाए गए हैं। 25 अगस्त से शुरू हुई व्यवस्था में यात्री क्यूआर कोड स्कैन कर शिकायत दर्ज करा सकेंगे। अब तक मुंबई से कानपुर पहुंचे एक यात्री ने व्हीलचेयर नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन

एंबुलेंस की संख्या भी बढ़ाई गई
क्यूआर कोड से मिली शिकायतों को इंडिगो के कर्मचारी देखेंगे और जरूरत के अनुसार एयरपोर्ट अथॉरिटी को भेजेंगे। टर्मिनल मैनेजर सत्येंद्र पांडे इनकी निगरानी करेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट परिसर में एंबुलेंस की संख्या भी बढ़ाई गई है।

विज्ञापन

232 सीटों में 80 फीसदी ही भर रहीं
कानपुर से दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू की उड़ानों में 232 यात्रियों की क्षमता है। रोजाना करीब 80 फीसदी सीटें ही भर रही हैं। 20 फीसदी सीटें खाली रहने के कारण अन्य शहरों के लिए उड़ान शुरू करने में परेशानी आ रही है।

विज्ञापन

जेवर के लिए फ्लाइट की उम्मीद
कानपुर से जेवर एयरपोर्ट के लिए उड़ान शुरू करने को लेकर इंडिगो को पत्र भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद सेवा शुरू हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed