फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikas Dubey Encounter: आठ पुलिसकर्मियों की वीभत्स तरीके से हत्या करने वाले विकास दुबे का THE END, पुलिस ने दी खौफनाक मौत

Fri, 10 Jul 2020 09:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 10 Jul 2020 09:54 AM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter Today News: Kanpur Encounter CO Bilhor Devendra Mishra Brutally Killed BY Vikas Dubey See Photos
Vikas Dubey encounter - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर जिले के बिकरू में दो जुलाई की रात को दबिश देने गई पुलिस की टीम पर साथियों के साथ हमला कर आठ पुलिसकर्मियों की वीभत्स तरीके से हत्या करने वाला विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया है। उसे कल मध्य प्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद यूपी एसटीएफ उसे कानपुर ला रही थी। कानपुर जिले से दो किलोमीटर दूर एसटीएफ की गाड़ी पलट गई। जिसके बाद विकास दुबे ने पुलिसकर्मियों के हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विकास को मुठभेड़ में मार गिराया। 

 
Vikas Dubey Kanpur Encounter Today News: Kanpur Encounter CO Bilhor Devendra Mishra Brutally Killed BY Vikas Dubey See Photos
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह कानपुर नगर भौंती के पास पुलिस की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। जिससे उसमें बैठे विकास व पुलिस जवान घायल हो गए। इसी दौरान विकास दुबे ने घायल पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम द्वारा पीछा कर उसे घेर कर आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। लेकिन वह नहीं माना और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। जिसमें विकास दुबे घायल हो गया, जिसे तत्काल ही इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान विकास दुबे की मौत हो गई है।
 
Vikas Dubey Kanpur Encounter Today News: Kanpur Encounter CO Bilhor Devendra Mishra Brutally Killed BY Vikas Dubey See Photos
Vikas Dubey encounter - फोटो : अमर उजाला
शुरुआती जानकारी सामने आई है कि विकास दुबे को चार गोलियां लगी हैं। पुलिस ने भी भागे रहे विकास को उसी तरीके से मारा, जिस तरीके से उसने आठ पुलिकर्मियों की हत्या की थी। आपको बता दें कि मुठभेड़ में दो इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter Today News: Kanpur Encounter CO Bilhor Devendra Mishra Brutally Killed BY Vikas Dubey See Photos
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में कुख्यात अपराधी विकास दुबे और उसके साथियों ने सीओ बिल्हौर, एसओ शिवराजपुर के अलावा दो दरोगा, चार सिपाहियों को बेरहमी से मार डाला था। शातिर बदमाशों ने गोलियों के अलावा बम और कुल्हाड़ी जैसे धारदार हथियारों से पुलिसकर्मियों पर हमला किया था। 
 
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter Today News: Kanpur Encounter CO Bilhor Devendra Mishra Brutally Killed BY Vikas Dubey See Photos
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
विकास दुबे और उसके साथियों ने सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्र को वीभत्स तरीके से मारा था। हमला होते ही सीओ दीवार कूदकर एक घर में जाकर छिपे थे। बदकिस्मती से ये घर विकास के मामा का था। बदमाशों ने घर में घुसकर दीवार से सटाकर सीओ के सिर पर ताबड़तोड़ कई गोलियां मारीं। पूरा शव क्षत-विक्षत कर एक पैर भी काट दिया। घटनास्थल देख हर कोई सहम गया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed