फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विकास दुबे कांड: जांच में तेजी लाने को तीन और इंस्पेक्टर लगाए गए, जल्द सामने आएगा उस काली रात का सच

Tue, 08 Sep 2020 10:56 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 08 Sep 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Case: Three more inspectors hired to speed up investigation, truth will come out soon
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बिकरू कांड की जांच जल्द से जल्द पूरी कर चार्जशीट दाखिल करने के लिए डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने तीन और इंस्पेक्टरों को लगाया है। मुख्य विवेचक के साथ बाकी तीन इंस्पेक्टर सह विवेचक के रूप में काम कर रहे हैं। 


 
Vikas Dubey Case: Three more inspectors hired to speed up investigation, truth will come out soon
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
एसपी ग्रामीण ने बताया कि डीआईजी ने विवेचक रेलबाजार थाना प्रभारी दधिबल तिवारी के साथ इंस्पेक्टर नजीराबाद ज्ञान सिंह, चौबेपुर थाना प्रभारी कृष्ण मोहन राय और शिवराजपुर थाना प्रभारी शेष नारायण पांडेय को लगाया है।

 
Vikas Dubey Case: Three more inspectors hired to speed up investigation, truth will come out soon
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
मुख्य विवेचक का स्वास्थ्य खराब होने के चलते कोतवाली प्रभारी संजीव कांत मिश्रा को उनकी जिम्मेदारी दी गई है। चार्जशीट लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। गैंग में शामिल अपराधियों के खिलाफ रासुका लगाने के लिए विवेचक ने फाइल तैयार कर ली है। ताकि उन्हें जमानत न मिल सके।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Case: Three more inspectors hired to speed up investigation, truth will come out soon
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
क्या है पूरा मामला
बता दें कि दो जुलाई की रात को बिकरू गांव में विकास दुबे के घर दबिश देने पहुंची पुलिस की टीम पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने हमला कर दिया था। जिसमें सीओ देवेंद्र मिश्रा सहित आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। यूपी एसटीएफ ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए विकास दुबे सहित उसके पांच साथियों को मुठभेड़ में मार गिराया था।

 
विज्ञापन
Vikas Dubey Case: Three more inspectors hired to speed up investigation, truth will come out soon
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
अभी तक पुलिस इस मामले में 21 लोगों को जेल भेज चुकी है। विकास के सात साथी सरेंडर कर चुके हैं। वहीं इस घटना में शामिल कुछ बदमाश अभी तक फरार चल रहे हैं। जिन्हें ढूंढने के लिए यूपी एसटीएफ की कई टीमें लगी हुई हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed