{"_id":"5fa1862687700e539703ac5b","slug":"vikas-dubey-case-news-umashankar-revealed-about-vikas-dubey","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिकरू कांड: उमाशंकर ने किया विकास दुबे के खूंखार इरादों का खुलासा, कहा था- पुलिसवालों को सीधे मारो गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिकरू कांड: उमाशंकर ने किया विकास दुबे के खूंखार इरादों का खुलासा, कहा था- पुलिसवालों को सीधे मारो गोली
Wed, 04 Nov 2020 10:04 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 04 Nov 2020 10:04 AM IST
विज्ञापन
कानपुर एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो जुलाई की रात हुए बिकरू कांड में विकास दुबे ने साथियों को हवाई फायरिंग नहीं बल्कि पुलिस वालों को सीधे गोली मारने के आदेश दिए थे। इसके लिए उसने अपने शूटरों को बंदूक, राइफल और सेमी आटोमेटिक राइफल भी दी थी। कुछ लोगों को तमंचे भी दिए थे।
कानपुर एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
ये बातें मंगलवार को पुलिस रिमांड पर लिए गए उमाशंकर यादव ने बताईं। एसपी ग्रामीण ने बताया कि सुज्जा निवादा गांव निवासी उमाशंकर यादव ने कोर्ट में सरेंडर किया था। इसके बाद कोर्ट से मंगलवार सुबह आठ से शाम चार बजे तक की रिमांड मंजूर हुई।
विकास दुबे एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को चौबेपुर पुलिस उमाशंकर को माती जेल से लेकर आई। सबसे पहले उसे उसके घर लाया गया। घर के पास बालू के ढेर के नीचे से 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस और एक खोखा बरामद कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास दुबे का एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
शाम चार बजे ही मंगा ली थी लाइसेंसी बंदूक
उमाशंकर ने बताया कि दो जुलाई को शाम चार बजे विकास दुबे ने गोपाल सैनी और प्रभात मिश्रा को घर भेजकर उसकी लाइसेंसी बंदूक मंगा ली थी। दोनों उसे भी ले गए थे। वह इलाके में दूध बांट रहा था। पीपों समेत रात आठ बजे वह विकास के घर पहुंचा। यहां कई लोग पहले से मौजूद थे। विकास ने उसे भी तमंचा और बहुत सारे कारतूस पकड़ा दिए।

- फोटो : amar ujala
पुलिस के सामने से निकल गया था उमाशंकर
उमाशंकर ने बताया कि आधा घंटे तक गोलीबारी होने के बाद विकास ने सभी को भागने को कहा। उसने कहा था कि सब लोग संपर्क में रहेंगे और अपने-अपने ठिकानों पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह दूध के पीपे और साइकिल लेकर पुलिस के सामने ही निकल गया।