फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: कांग्रेस की पूर्व महिला नेता को फोन पर गंदे-गंदे मैसेज भेजने वाले कांग्रेस जिलाध्यक्ष गए जेल

Wed, 04 Nov 2020 08:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 04 Nov 2020 08:47 AM IST
विज्ञापन
Congress District President, who sent obscene messages to women Congress leader on phone in Jalaun, UP, went to jail
फोन पर गंदी बातें करने वाले कांग्रेस जिलाध्यक्ष - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के जालौन में युवतियों से छेड़खानी और मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक संदेश भेजने के आरोपी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा को पुलिस ने रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। सोमवार शाम को उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।  


 
Congress District President, who sent obscene messages to women Congress leader on phone in Jalaun, UP, went to jail
कांग्रेस जिलाध्यक्ष को युवतियों ने सरेराह पीटा - फोटो : amar ujala
महिला कांग्रेस की पूर्व पदाधिकारी ने एक युवती के साथ मिलकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा की रविवार दोपहर स्टेशन रोड पर चप्पलों से पिटाई कर दी थी। युवतियों ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ कोतवाली में छेड़खानी, मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक बातें करने और आपत्तिजनक संदेश भेजने का आरोप लगाकर तहरीर दी थी।

 
Congress District President, who sent obscene messages to women Congress leader on phone in Jalaun, UP, went to jail
जेल गए कांग्रेस नेता - फोटो : amar ujala
एक युवती ने पिटाई का वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया था। इंस्पेक्टर सुधाकर ने बताया कि धारा 354 (क) और (घ) में मुकदमा दर्ज कर अनुज मिश्रा को देर रात गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार शाम उन्हें  न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Congress District President, who sent obscene messages to women Congress leader on phone in Jalaun, UP, went to jail
कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पीटती युवतियां - फोटो : amar ujala
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा ने बताया कि युवतियों ने उनसे सीमेंट, सरिया आदि बिल्डिंग मैटेरियल लिया था। इसका करीब साढ़े तीन लाख रुपया बकाया है। यही रुपये वह युवतियों से मांग रहे थे। रुपये देने के बहाने बुलाकर पिटाई शुरू कर दी और वीडियो बना लिया। 

 
विज्ञापन
Congress District President, who sent obscene messages to women Congress leader on phone in Jalaun, UP, went to jail
कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पीटने वाली युवतियों ने सुनाई पूरी कहानी - फोटो : amar ujala
सीओ और महिला थानाध्यक्ष को जांच सौंपी गई है। फोन पर आपत्तिजनक बातें करने के मामले में सर्विलांस सेल जांच कर रही है। देर शाम युवतियों ने आपत्तिजनक बातचीत करने का एक आडियो सर्विलांस सेल को दिया है। युवतियों की काॅल डिटेल भी निकाली जाएगी। कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने बताया कि युवतियों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिलाध्यक्ष की ओर से लेनदेन के विवाद की तहरीर दी गई है। उस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed